Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी:राजनीति में वापस आते ही राम मंदिर पर बोले कल्याण सिंह ,कहा-करोड़ो लोगों की आस्था का सवाल..!

यूपी:राजनीति में वापस आते ही राम मंदिर पर बोले कल्याण सिंह ,कहा-करोड़ो लोगों की आस्था का सवाल..!
कल्याण सिंह (फ़ाइल फोटो) स्त्रोत गूगल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह ने यूपी की राजनीति में वापसी कर दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।अब उन्होंने राम मन्दिर को लेकर बयान दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:बाबरी विध्वंस के समय भाजपा के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह मोदी सरकार बनने के बाद राजस्थान के राज्यपाल बना दिए थे तभी से वह दलगत राजनीति से दूर थे लेक़िन राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद उन्होंने पुनः दलगत राजनीति में सक्रियता के साथ आ गए।प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में 87 वर्षीय कल्याण सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।दलगत राजनीति में पुनः वापसी के साथ ही कल्याण सिंह ने रामन्दिर को लेकर बात की।

राम मंदिर पर क्या बोले कल्याण सिंह..?

रामन्दिर को लेकर कल्याण सिंह ने कहा कि-"राममंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न है।यह राजनीति का विषय नहीं है।जितने भी राजनीतिक दल हैं, वे इस मुद्दे पर जनता के सामने अपना मत स्पष्ट करें कि वे राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं, या फिर उसके विरोध में।"

ये भी पढ़े-वाराणसी:हांथो में तख्ती थाम मासूमों ने माँ संग मांगी प्रधानमंत्री मोदी से इच्छामृत्यु की इजाजत..बीमार बाप के इलाज के लिए पैसे नहीं है..!

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

कल्याण ने कहा, "भविष्य में चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है।इतनी उम्र गुजर जाने के बावजूद न तो थका हूं और न ही मन टूटा है। मेरा तन रिटायर नहीं है, मन रिटायर नहीं है।"पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने योगी सरकार की भी तारीफ़ की उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जब से योगी ने गद्दी संभाली है तब से गांव, गरीब की स्थिति में बड़ा फर्क आया है। खुशहाली बढ़ी है।"

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच कल्याण सिंह के पुनः सक्रिय राजनीति में आने से तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है।

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us