
UP:बेरोजगार युवाओं के आंदोलन से जागी योगी सरकार..शुरू होगी सभी विभागों में भर्तियां.!
17 सितम्बर को बेरोजगार युवाओं द्वारा किए गए आंदोलन का असर यूपी सरकार पर हुआ है.शुक्रवार को सीएम ने सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों का ब्योरा मांगा है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
लखनऊ:17 सितम्बर को सड़कों पर उतरे बेरोजगार युवाओं की धमक सीएम आफ़िस तक पहुँच गई है।नौकरियों की माँग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़को पर उतरे युवाओं की सुध योगी सरकार ने लेने का फ़ैसला किया है।cm yogi government job

शुक्रवार को सीएम योगी ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों से उनके विभाग में रिक्त पड़े पदों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।सीएम योगी ने कहा है कि बीते साढ़े तीन वर्ष में संपन्न 03 लाख पदों पर चयन प्रक्रिया के अनुरूप आगामी 03 माह में भर्ती प्रक्रिया संचालित करते हुए 06 माह में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं।up government job latest news



पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को बेरोजगार दिवस के रूप में मना युवाओं ने साफ़ संकेत दे दिए हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं माँगी गई तो आने वाले समय में भाजपा को युवाओं की नाराज़गी का सामना उठाना पड़ सकता है।up news
