Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Wrestler Khali In Kanpur: कानपुर पहुँचे मशहूर रेसलर "द ग्रेट खली" ने अयोध्या राम मंदिर जाने की जाहिर करी इच्छा ! लगाए जय श्री राम के नारे

Wrestler Khali In Kanpur: कानपुर पहुँचे मशहूर रेसलर
कानपुर पहुंचे रेसलर द ग्रेट खली

द ग्रेट खली ने राम को लेकर क्या कहा?

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) कार्यक्रम को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है. ऐसे में सभी लोग इस कार्यक्रम से जुड़कर अपनी सहभागिता दिखा रहे हैं तो वहीं कानपुर में रामलला मंदिर से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मशहूर रेसलर 'द ग्रेट खली' (The Great Khali) ने भी जय श्री राम के नारे लगाते हुए सभी लोगों से आग्रह किया कि एक बार अयोध्या मंदिर जरूर जाएं. इस दौरान खली ने कहा कि 22 जनवरी को हम भी अपने घर पर दीप जलाकर (Lighting Lamps) दीवाली मनाएंगे.

शोभायात्रा में शिरकत करने पहुंचे द ग्रेट खली

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर देशभर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रण (Invitation) दिया जा रहा है तो वहीं कानपुर के रावतपुर स्थित रामलला मंदिर (Ramlala Mandir) से आज शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें मशहूर रेसलर द ग्रेट खली (Famous Wrestler The Great Khali) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. उन्होंने कहा कि 22 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में वह तो शामिल नहीं हो सकते हैं लेकिन 22 तारीख के बाद वह जरूर जाएंगे. हमारे लिए गर्व (Proud) की बात है सालों बाद रामलला घर वापस आ रहे हैं. हमें जरूर एक बार रामलला के दर्शन (Visit Ramlala) करने चाहिए.

शहर के तमाम इलाको से होकर गुजरी ये शोभायात्रा

आपको बताते चले की रावतपुर स्थित रामलला मंदिर (Ram Lala Mandir) से निकाली गई यह शोभायात्रा शहर के तमाम इलाकों से होकर गुजरी. जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू व लोग मौजूद रहे. जय श्री राम के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं का जोश सातवें आसमान पर था तो वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे द ग्रेट खली भी खुद को रोक नहीं पाए और जय श्री राम के जयकारे लगाने लगे.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कानपुर में आकर उन्हें बहुत ही अच्छा लग रहा है ऐसे में द ग्रेट खली की एक झलक पाने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता भी देखी गई. खली ने कहा हम भी राम लला के दर्शन के लिए बाद में अयोध्या जाएंगे. सभी को वहां जाना चाहिए. निमंत्रण के बाद भी जो वहां नहीं पहुंचा वह बदकिस्मत है. हम भी 22 जनवरी को अपने घर पर दीये जलाकर दीवाली मनाएंगे.

मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा लाइव कार्यक्रम

आपको बता दे की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) वाले दिन शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें कई संगठनों संस्थाओं और कंपनियां द्वारा इस दिन को विशेष बनाने के लिए कई इंतजाम भी किए गए हैं. जिसमे मल्टीप्लेक्स कंपनी, पीवीआर व आइनॉक्स ने भी एलान करते हुए कहा है कि 22 जनवरी को देशभर में अपनी सिनेमा स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संजीव प्रसारण (Live Telecast) इन स्क्रीनस पर दिखाया जाएगा.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us