Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Kanpur Ghatampur : घाटमपुर अपडेट- मृतक की हुई शिनाख़्त, तीन दिन बाद जानी थी युवक की बारात,दो को लिया हिरासत में

Murder In Kanpur Ghatampur : घाटमपुर अपडेट- मृतक की हुई शिनाख़्त, तीन दिन बाद जानी थी युवक की बारात,दो को लिया हिरासत में
मृतक परमेंद्र

कानपुर के घाटमपुर में युवक का प्राइवेट अंग काटकर नृशंस हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया ,काफी देर शिनाख्त में जुटी पुलिस ने आखिरकार मृतक युवक की शिनाख्त इटर्रा गांव के मजरा मोहनपुर परमेंद्र के रुप में की. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर के तरगांव में युवक की हत्या कर फेंका गया था शव
  • मृतक की इटर्रा गांव निवासी परमेंद्र के रुप में हुई शिनाख्त,तीन दिन बाद थी युवक की शादी
  • पुलिस ने रिस्तेदारो को उठाया पूछताछ के लिए

Two taken into custody in the murder of a youngman : घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तरगांव में बीते दिन 27 वर्षीय युवक का शव खेत में पड़ा मिला था,शव के आसपास मृतक का प्राइवेट अंग भी कटा हुआ पाया गया तब जाकर जानकारी हुई की युवक की हत्या कर यहां फेंका गया है, शिनाख्त में उलझी पुलिस ने मृतक की पहचान परमेन्द्र शंखवार मोहनपुर के रूप में की, पुलिस ने आगे की तफ्तीश में अहम सुराग मिले जिनकी बदौलत दो लोगों को हिरासत में लिया है.

 

ताऊ के बेटे के साथ निकला था परमेन्द्र

जानकारी के मुताबिक मोहनपुर इटर्रा गांव निवासी परमेन्द्र शंखवार अपनी बुआ के घर मे रहता था, तीन दिन बाद युवक की  बारात फतेहपुर मलवां आढ़ेना गोपालपुर जाने वाली थी, लेकिन क्या पता था कि ये हो जाएगा,परमेन्द्र के पिता और माता का पहले ही देहान्त हो चुका था तबसे उसकी देखभाल बुआ कर रही थीं,

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

कुछ दिन बाद वह अपने ताऊ प्रताप नारायण के साथ रहने लगा, 11 जून को परमेंद्र की शादी थी,लेकिन परमेन्द्र शादी के तीन दिन पहले ही उसकी हत्या कर शव को तरगांव गांव के खेत मे फेंक दिया गया, इतना ही नहीं हत्यारों में बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की उसका प्राईवेट अंग भी काट डाला था,पुलिस को घटनास्थल से चाकू भी बरामद हुआ था,शरीर पर चोट के निशान भी मिले,खेत मे देसी शराब की बोतल और दो ग्लास भी बरामद हुए,

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जिसपर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो कुछ अहम सुराग हाथ लगे परमेन्द्र की होने वाली मंगेतर के भाई के बताया कि कल परमेन्द्र की बहन से बात हुई थी,जिसमे उसने किसी को बांस बेचने की बात बताई थी रात में ताऊ के बेटे पीयूष के साथ उसी से रुपये लेने आया था,उन्हें इतना ही पता था ,फिलहाल घटना के बाद से ताऊ के लड़के गायब है ताऊ समेत अन्य लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पुलिस ने ये कहा

एसीपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि परमेन्द्र ताऊ के लड़के के साथ निकला था,घटना के बाद से ताऊ का लड़का गायब है, काल डिटेल खंगाली जा रही है,जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us