Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime: मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को पड़ोसी युवक बनाता रहा हवस का शिकार, पहले 20 फिर 50 देकर हुआ फरार

Kanpur Crime: मंदबुद्धि नाबालिग लड़की को पड़ोसी युवक बनाता रहा हवस का शिकार, पहले 20 फिर 50 देकर हुआ फरार
पीड़िता

कानपुर में ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है, मंदबुद्धि नाबालिग किशोरी के साथ छत के रास्ते से पहुँचे युवक ने एक से दो बार उसके साथ रेप किया और उसके ऊपर 50-20 के नोट फेंक कर फरार हो गया,करतूत को बड़ी बहन ने देख लिया जिसके बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में मन्दबुद्धि नाबालिग के साथ रेप का मामला
  • पड़ोसी युवक पर आरोप दो दिन किया रेप
  • जेसीपी ने मामले की ली गम्भीरता एफआईआर दर्ज ,जांच जारी

Rape with mentally retarded minor girl in Kanpur : कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में ऐसा हैरान कर देने वाला मामला जिसने भी सुना दंग रह गया, यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक नाबालिग किशोरी बड़ी बहन के साथ रहती है, आरोप है कि पड़ोसी युवक छत के रास्ते से घर मे दाखिल हुआ और नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया इतना ही नहीं उसने वारदात के बाद उसके ऊपर 50 और 20 के नोट भी फेंके थे.

मन्दबुद्धि का फायदा उठाकर आरोपित ने किया रेप

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है, यहां रहने वाली लड़की नाबालिग के साथ साथ मंदबुद्धि और दिव्यांग भी है, आरोप है कि पड़ोस का युवक छत से फांदकर उसके घर जा पहुंचा और अकेले का फायदा व गन्दी नियत के साथ उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, और उसपर 50 का नोट फेंक कर फ़रार हो गया, आरोप है कि युवक ने अगले दिन फिर इसी तरह रेप किया और अबकी बार उसके ऊपर 20 रुपये का नोट फेंका.

यह करतूत पीड़िता की बड़ी बहन ने देख ली जबतक वह आरोपी युवक को पकड़ती तबतक वह वहां से नौ दो ग्यारह हो गया, पीड़िता की बहन ने जब पूछताछ की तो दबी आवाज में बोली कि ये घटना एक दिन पहले भी इसी युवक ने की थी. जिसके बाद इस वारदात की शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे जहां पहले उन्हें टरकाया गया लेकिन जॉइंट कमिश्नर तक ये घटना की बात पहुंची तो उन्होंने गम्भीरता लेते हुए इस मामले में सख्त से सख्त कार्यवाही के आदेश दिए.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पुलिस ने बताया कि शिकायत मिली थी कि यहां रहने वाली नाबालिग के साथ कुछ गलत हुआ है मामले की गम्भीरता देखते हुए इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सबूतों की जांच कर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी,पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us