Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime News : कानपुर में शोहदे का युवती से छेड़खानी करना पड़ा भारी,बीच चौराहे लोगों ने मुंडवाया सर

Kanpur Crime News : कानपुर में शोहदे का युवती से छेड़खानी करना पड़ा भारी,बीच चौराहे लोगों ने मुंडवाया सर
छेडख़ानी करना पड़ा महंगा

कानपुर में एक शोहदे को युवती से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया जहां बीच चौराहे पर लोगों ने उसका सिर मुड़वाकर पुलिस के हवाले कर दिया.


हाईलाइट्स

  • नाम बदलकर युवती को कर रहा था परेशान
  • पब्लिक नें बीच चौराहे पर गंजा कर सिखाया सबक
  • पुलिस के किया हवाले,तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्यवाही

Public taught a lesson to Shohde in Kanpur : कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवधपुरी इलाके में एक शोहदा जिसने अपना नाम गलत बताकर लगातार युवती का पीछा करता रहा और कई बार छेड़खानी भी की जिस पर युवती ने विरोध जताया था वही युवती ने आपबीती परिजनों को बताई ,जहां शोहदे को परिजनों व मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया,और उसे बीच चौराहे कड़ा सबक सिखाकर 112 पर सूचना दी और पुलिस के हवाले कर दिया.

बीच चौराहे सिखाया ऐसा सबक 

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर क्षेत्र के अवधपुरी में युवती का आरोप है कि युवक पिछले कई दिनो से अपना नाम राजा बताकर उसका पीछा कर दोस्ती करना चाह रहा था जबकि युवती ने इसका विरोध भी किया लेकिन तब भी शोहदा पीछा करता रहा,युवती ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी वहीं हद तो तब हुई जब उसने सड़क पर चलते-चलते युवती के साथ छेड़खानी कर दी, जिसके बाद मौजूद परिजनों व इलाकाई लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर सबक सिखाया.

जहां उसका पहले बीच चौराहे पर सिर मुढ़वाया और 112 पर शिकायत की , फिलहाल पुलिस शोहदे को हिरासत में ले लिया है पकड़ा गया शोहदा जिसने अपना नाम राजा बताया था दरअसल उसका आधार में नाम मो आरिफ है. वही पुलिस ने बताया कि युवक गलत नाम बताकर पीछा कर रहा था,हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us