Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

MlA Amitabh Bajpai Unique Protest : कार के ऊपर नाव चलाते विधायक जी, आख़िर क्यों करना पड़ा उन्हें ऐसा

MlA Amitabh Bajpai Unique Protest : कार के ऊपर नाव चलाते विधायक जी, आख़िर क्यों करना पड़ा उन्हें ऐसा
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का अनोखा प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी से विधायक अमिताभ बाजपेई एक बार फिर अपने अनोखे प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में है. बारिश की वजह से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति के बाद जूही पुल पर लोगों की डूबकर मौत हो जाने के बाद भी नगर निगम अभी तक गहरी नींद में सोया हुआ है.उन्हें इस चैन की नींद से जगाने के लिए सपा विधायक ने अपनी कार के ऊपर नाव रखवा कर उसपर बैठकर चप्पू चलाते हुए कई क्षेत्रों का भ्रमण कर नगर निगम का विरोध जताया.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का अनोखा प्रदर्शन, शहर में जलभराव को लेकर जताया विरोध
  • अपनी कार के ऊपर नाव रखवाकर बैठकर विधायक ने किया प्रदर्शन
  • सपा विधायक ने कहा जलभराव से निपटने के लिए जनता नाव और लाईफ़ जैकेट का कर ले इंतजाम

Mla did a unique performance by sitting in a boat : कभी कार पर नाव चलाते हुए किसी विधायक को देखा है .सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है, यदि नहीं देखा तो कानपुर में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई के इस अनोखे प्रदर्शन को देखिए आख़िरउन्होंने अपनी कार के ऊपर नाव क्यों रखवाई और उस पर बैठकर चप्पू क्यों चलाया जानिए इसकी वजह..

 

सपा विधायक का अनोखा विरोध

आर्यनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेयी लगातार अपने प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. कभी तरणताल में जल समाधि हो या प्रदर्शन का अलग अंदाज

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

शुक्रवार को सपा विधायक का अंदाज बिल्कुल अलग ही देखने को मिला. दरअसल सपा विधायक ने बारिश की वजह से शहर भर में हो रहे जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों का अनोखे अंदाज में विरोध जताया.

कभी देखा है ऐसा विरोध

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने अपनी कार के ऊपर नाव रखवाई और नाव में बैठकर चप्पू चलाते हुए शहर भर के तमाम इलाको का भ्रमण किया.साथ ही उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से कहा कि लगातार कानपुर नगर निगम के आलाधिकारी मनमानी कर रहे हैं जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है फिर चाहे वह सरकारी अस्पताल हो या जूही पुल जहां पर कई लोगों की डूब कर मौत भी हो चुकी है. बावजूद इसके यहां का प्रशासन व नगर निगम किसी को चिंता ही नहीं है. 

जनता से की अपील

ऐसे में प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग जलभराव से बचने के लिए नाव और लाइफ जैकेट लेकर ही घर से बाहर निकले ताकि एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित पहुंच सके .क्योंकि नगर निगम तो कान में तेल डालकर बैठा हुआ है. स्मार्ट सिटी तो स्मार्ट सिटी ही रह गयी पहले जो शहर की जनसमस्याएं हैं उन्हें ही देखें.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us