Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Student News: हमास-इज़राइल युद्ध के वीडियो देखकर इस छात्र को सूझी ऐसी शरारत ! हिला गयी दिल्ली, जानिए ऐसा क्या हुआ

Kanpur Student News: हमास-इज़राइल युद्ध के वीडियो देखकर इस छात्र को सूझी ऐसी शरारत ! हिला गयी दिल्ली, जानिए ऐसा क्या हुआ
छात्र की शरारत, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Student Indio Airlines Call News

इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के 40 विमान अलग-अलग क्षेत्र में गिरा दिए जाएंगे. इस सूचना के बाद राजधानी दिल्ली तक हड़कम्प मच गया. दरअसल यह शरारत (Mischief) कानपुर के दसवीं के छात्र के द्वारा की गई थी. उसने अपने पिता के फोन से इंडिगो एयरलाइंस का नम्बर से कस्टमर केयर को ये सूचना दी. यही नहीं उसने कहा कि इस बात के मेरे पास इनपुट भी है. जांच एजेंसियां हरकत में आई दिल्ली से लेकर यूपी तक इस फोन को ट्रेस कराया तब जाकर पता चला कि यह एक शरारत (Mischief) थी. छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

छात्र ने पिता के फोन से की थी शरारत

कानपुर के इस दसवीं के छात्र के एक फोन ने दिल्ली को हिला डाला. दरअसल छात्र को शरारत करने की सूझी तो उसने ऐसा खेल खेला की सभी के होश उड़ गए. छात्र ने अपने पिता के फोन से सर्च कर इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) का नम्बर निकाला. फिर कस्टमर केयर को बताया कि मेरे पास पक्का इनपुट है इंडिगो एयरलाइंस के 40 विमान रिहायसी इलाको में गिरा (Crash) दिए जाएंगे. छात्र की इस बात को सुनकर कस्टमर केयर वालों के होश उड़ गए. जिसके बाद तमाम जांच एजेंसियां एक्टिव हुई और जिस नम्बर से फोन आया उसे सर्विलांस पर लिया गया.

लोकेशन निकली कानपुर एक्टिव हुई पुलिस

नम्बर यूपी के कानपुर का निकला. दिल्ली से इस मामले की सूचना यूपी डीजीपी (Up Dgp) को सूचना दी गयी, लखनऊ से इसकी सूचना कानपुर पुलिस को दी गयी. तत्काल कानपुर कमिश्नरेट पुलिस (Kanpur Police Commissionarate) एक्टिव हुई.

क्राइम ब्रांच को लोकेशन थाना सेन पश्चिम पारा न्यू आजाद नगर कॉलोनी मिली. तत्काल ही लोकेशन पर पहुंचकर मकान में जानकारी की तो एक 15 वर्ष छात्र निकला फोन उसके पिता का था. मूल रूप से यह परिवार कुशीनगर का रहने वाला है.

छात्र ने ये बताया पुलिस को

पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया है कि इसराइल और हमास युद्ध (Izrail-Hamas War) के वीडियो और जो खबरें देखी थी उन्हीं को देखकर मुझे यह शरारत सूझी और फिर अपने पिता के फोन से इंडिगो एयरलाइंस का फोन नंबर निकाल कर कस्टमर केयर पर फोन कर दिया कि इंडिगो एयरलाइंस के 40 विमान रिहायशी इलाको में गिरा दिए जाएंगे. फिर छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us