Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: कानपुर की IPS Raveena Tyagi के तबादले पर महिला कॉन्स्टेबल हुई भावुक ! गाया ऐसा गाना वीडियो हुआ वायरल

Kanpur News: कानपुर की IPS Raveena Tyagi के तबादले पर महिला कॉन्स्टेबल हुई भावुक ! गाया ऐसा गाना वीडियो हुआ वायरल
महिला सिपाही ने आईपीएस रवीना के विदाई पर गाया गीत

कानपुर से इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कानपुर शहर की एक महिला सिपाही आईपीएस अधिकारी के लिए गीत गाया जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है, यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि कानपुर शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने वाली महिला आईपीएस रवीना त्यागी का है, जिनका हाल ही में ट्रांसफर कर दिया गया है, ऐसे में विदाई समारोह के दौरान ट्रैफिक लाइन में तैनात एक महिला सिपाही उनके लिए गाना गाते हुए नजर आ रही है, फिर अचानक भावुक हो गयी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में महिला सिपाही का गाना गाते हुए वीडियो हुआ वायरल, आईपीएस रवीना के तबादले के बाद गाया गाना
  • आईपीएस रवीना त्यागी ने कानपुर में किये बेहद सराहनीय कार्य, तेज तर्रार आईपीएस है रवीना त्यागी
  • कानपुर के ट्रैफिक को दुरुस्त करने का उठाया बीड़ा, आज बदल गयी सूरत

Female constable gets emotional singing a song for ips : 2014 बैच की तेजतर्रार आईपीएस रवीना त्यागी का कानपुर से तबादला कर दिया है. दरअसल आईपीएस रवीना ने कानपुर शहर की सूरत ही बदल डाली, यातायात की व्यवस्था को उन्होंने गम्भीरता से लिया, आज कानपुर के ट्रैफिक की सूरत आप देख सकते हैं, उनके तबादले के बाद उनके पुलिसकर्मी भी उनके कार्य से बेहद प्रभावित रहते थे. उनके तबादले के बाद एक महिला सिपाही तो इतनी भावुक हो गई कि रवीना त्यागी ने उसे गले से लगा लिया.

आईपीएस रवीना ने ट्रैफिक पर किया सराहनीय काम

2014 बैच की तेजतर्रार आईपीएस रवीना त्यागी मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली है, हालांकि कानपुर में रहकर इन्होंने कई पदभार ग्रहण किए हैं, जिसमें एसपी दक्षिण,कमिश्नरेट के बाद डीसीपी क्राइम व ट्रैफिक का भी कार्यभार संभाला. सबसे ज्यादा उनके ट्रैफिक के काम को सराहा गया. सीएम योगी के आवाहन पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान की कमान भी इन्हें सौपी गई थी, लेकिन ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे कानपुर शहर को इन्होंने काफी हद तक सुधार दिया है, जिसके लिए समय-समय पर उनकी सराहना भी की जा रही है. आईपीएस रवीना को पुलिस अधीक्षक महिला और बाल सुरक्षा संगठन के पद पर नई तैनाती मिली है.

तबादले की सूचना पर भावुक हुई महिला सिपाही

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

शासन के फरमान के बाद ट्रांसफर आर्डर आते ही उनके साथ तैनात पुलिस कर्मियों में भावुकता की लहर है, क्योंकि कुछ ही समय में आईपीएस रवीना त्यागी अपने उत्कृष्ट कार्यों को लेकर चर्चाओं में रहने लगी थी, शायद इसीलिए उन्हें काफी तेज तर्रार आईपीएस कहा जाता है. जिसकी बानगी इस वीडियो में देखने को मिल रही है जो बिना कुछ कह भी बहुत कुछ कह रहा है शायद इसीलिए भावुक सिपाही को रवीना त्यागी खुद भी गले लगा कर उसे सांत्वना दे रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

मैडम न जाओ यह कहती है धड़कन

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी की विदाई के मौके पर ये महिला कॉन्स्टेबल गाना गाते हुए दिखाई दे रही है, जिसके बोल कुछ इस तरह से थे 'सूना है आंगन और सूना यह मन मैडम न जाओ यह कहती है धड़कन' इसी बीच गाना गाते गाते महिला कॉन्स्टेबल रो पड़ी, बगल में खड़ी आईपीएस रवीना त्यागी ने महिला कॉन्स्टेबल को गले से लगा लिया. यह वीडियो बेहद भावुक वाला था, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us