Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Loksabha Election: मतदान के लिए गर्भवती महिला ने डिलीवरी की डेट बढ़वाई आगे ! कहा पहले मतदान जरूरी, पहली दफा वोट डालने पर उत्सुक

Kanpur Loksabha Election: मतदान के लिए गर्भवती महिला ने डिलीवरी की डेट बढ़वाई आगे ! कहा पहले मतदान जरूरी, पहली दफा वोट डालने पर उत्सुक
कानपुर वोटर्स

लोकतंत्र के इस पर्व में आज चौथे चरण का मतदान (Fourth Phase Voting) हो रहा है. यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे से जारी है. कानपुर से भी मतदाताओं में मतदान की उत्सुकता को लेकर तस्वीरे सामने आई है. यहां पहली बार वोट डालने पहुंची एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman) ने मतदान के लिए अपनी डिलीवरी डेट को आगे बढ़ा (Extend Delivery Date) दिया.

कानपुर में जारी है मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है, कानपुर से मतदाताओं की अलग-अलग तस्वीर भी सामने आई है जहां मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है. बुजुर्ग, युवा, महिला और पुरुषों, दिव्यांग बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, कोई व्हील चेयर से आ रहा है कोई अलग तरह से.

kanpur_voters_reached_cast_his_vote
कानपुर वोटर्स में उत्सुकता

मतदान को लेकर डिलीवरी डेट को बढ़ाया

कानपुर से अलग-अलग तस्वीरे सामने आ रही हैं. एक गर्भवती महिला ने भी वोट डाला है एक तो उसने पहली दफा अपने मताधिकार का प्रयोग किया है दूसरी ओर उसने बताया कि मेरी डिलीवरी 13 मई यानी आज वोटिंग के दिन थी, लेकिन वोटिंग की महत्वता को पहले रखते हुए डॉक्टर से बात कर डिलीवरी की डेट आगे बढ़वा दी है.

बाबूपुरवा बगाही की रहने वाली शालिनी ने पहली दफा वोट दिया है और वह आज के दिन को कभी नहीं भूल सकतीं है. वे अपने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंची.

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत

वहीं अगर बात की जाए कानपुर में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत की तो गर्मी और धूप को देखते हुए थोड़ा बहुत प्रभाव प्रतिशत पर जरूर पड़ा है. कानपुर लोकसभा में 33.79% मतदान हुआ है, जबकि अकबरपुर लोकसभा में 38.2% मतदान हुआ है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

हालांकि माना जा रहा है कि जैसे-जैसे समय और आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे प्रतिशत में इजाफा हो सकता है. जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह लगातार मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील कर रहे हैं जिससे वोटिंग प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा बढ़ सके.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us