Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rain In Fatehpur : फतेहपुर में मकान गिरने से पूरा परिवार मलबे में दबा एक की मौत

Rain In Fatehpur : फतेहपुर में मकान गिरने से पूरा परिवार मलबे में दबा एक की मौत
Rain In Fatehpur

लगातार हो रही बारिश ( Rain In Fatehpur ) ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. फतेहपुर में सोमवार रात फिर एक कच्चा मकान गिर जाने से पूरा परिवार मलबे में दब गया, एक की मौत हो गई, शेष लोग घायल हो गए हैं. मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा गांव का है. Fatehpur News

Fatehpur News : यूपी में इन दिनों हो रही बेमौसम बरसात से हर कोई परेशान हो गया है. बरसात जानलेवा बन चुकी है, बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में बीते 72 घण्टों के भीतर हुए हादसों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार रात फतेहपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया.

घर में सो रहा पूरा परिवार मकान गिरने की वजह से मलबे में दब गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला औऱ अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक एक की मौत हो चुकी थी. Rain In Fatehpur

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पालीखेड़ा गांव हरिशंकर ( 18 ) अपनी माँ अंजू देवी ( 58 ) , औऱ तीन छोटे बच्चों के साथ अपने मकान में सो रहा था, तभी रात में मकान भरभरा कर गिर गया, पड़ोसी मौक़े पर पहुँचें, मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला, हरिशंकर बुरी तरह घायल था, उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया. 

बेटे की मौत से मां अंजू देवी का रो रोकर बुरा हाल है, मां ने बताया कि पति की दो साल पहले मौत हो गई थी, दो बेटे परिवार के साथ अलग रहते हैं, छोटा बेटा उसके साथ रहता था, अब उसकी भी मौत हो गई. बुढ़ापे का सहारा चला गया.​​​​​

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से लगातार हो रही मौतें...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

फतेहपुर में बीते तीन चार दिनों के भीतर आकाशीय बिजली गिरने से अलग अलग थाना क्षेत्रों में 4 लोगों की मौत हो चुकी है, फतेहपुर जिला आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि में यूपी के केंद्र में है. यहाँ हर साल बारिश के समय बिजली गिरने से दर्जनों लोगों की मौतें होती हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us