Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Love Jihad News:फतेहपुर में लव जिहाद का शिकार बनती लड़कियां एक औऱ मामला आया सामने

UP Love Jihad News:फतेहपुर में लव जिहाद का शिकार बनती लड़कियां एक औऱ मामला आया सामने
Fatehpur Love Jihad : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में बीते कुछ दिनों के अंदर लव जिहाद के एक के बाद एक कई मामले सामने आ जानें के बाद हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त हो गया है.वहीं पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं.ताजा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Love Jihad News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में अवैध धर्मांतरण औऱ लव जिहाद के बीते कुछ दिनों में कई मामले सामने आ गए हैं.हिन्दू लड़कियों को (जिनमें अधिकांश नाबालिग हैं) धर्म विशेष के लड़कों द्वारा बहला फुसलाकर औऱ कुछ को ज़बरन उठा ले जाने के आरोपों ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है.पुलिस कुछ मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.तो वहीं कुछ मामलों में अभी भी पुलिस के हाँथ खाली हैं.ताज़ा मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है. Fatehpur Love Jihad News

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को गांव का ही पड़ोसी शोएब उर्फ़ शीबू अगवा कर ले गया है. ग़ायब किशोरी के पिता ने बताया कि बीते 9 अप्रैल की रात उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से ग़ायब हो गई. उसी रात से पड़ोसी शोएब भी ग़ायब है. उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शोएब उनकी बेटी को अगवा कर ले गया है. इस काम में शोएब की मां नूरजहां, भाई सलमान, सोहैल औऱ कल्लू ने भी शोएब की मदद की है. Fatehpur Khaga Love Jihad News

पुलिस उपाधीक्षक खागा ने बताया कि पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. ग़ायब किशोरी को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा.साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों के अंदर फतेहपुर में लव जिहाद औऱ अवैध अवैध धर्मांतरण के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. बजरंग दल के आंनद तिवारी ने मामले में कहा कि इन मामलों में यदि पुलिस ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फतेहपुर में जिस तरह से लव जिहाद औऱ अवैध धर्मांतरण के मामले अचानक से बढ़ गए हैं इसकी जांच होनी चाहिए कि कंही इसकी फंडिंग तो नहीं हो रही है.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us