Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की कर दी हत्या

Fatehpur UP News: कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की कर दी हत्या
Fatehpur News : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, सोमवार रात एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी औऱ मौक़े से फ़रार हो गया. Fatehpur Ghazipur Women Murder News Husband killed his wife

Fatehpur Murder News: सोमवार रात एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।मामला ज़िले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का है।बेटे की तरफ़ से पुलिस को तहरीर दी गई है जिसमें पिता पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी हुई है। Fatehpur Ghazipur Husband killed his wife

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहे के समीप एक  किराए के मकान में राजेंद्र तिवारी (45) निवासी गोहरारी थाना चांदपुर अपनी पत्नी ममता तिवारी (42) लड़के राज (18) औऱ दीपक (15) के साथ क़रीब दो साल से रह रहे थे।परिवार भैंस पालकर दूध बेचता था जिससे घर का खर्चा चलता था। Fatehpur Latest Murder News

बताया जाता है कि सोमवार की शाम दोनों लड़के दूध बांटने के लिए घर से बाहर गए हुए थे।जब वह रात को क़रीब 9 बजे घर वापस लौटे तो देखा माँ खून से लथपथ ज़मीन पर मृत पड़ी थी।औऱ पिता फ़रार था।बड़ा बेटा राज थाने पहुँचा औऱ पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि बेटे राज की तहरीर पर मुकदमा लिख हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस की टीमें लगीं हुईं हैं।घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।शरुआती पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी की हत्या की है।लेकिन घटना के अन्य सम्भावित पहलुवों की गहनता से जाँच की जा रही है।आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Fatehpur Gazipur Thane Ki News Husband Murder His Wife Latest News In Hindi

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us