Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:सरिया घोंपकर युवक की हत्या,पुलिस जाँच में जुटी

Fatehpur news:सरिया घोंपकर युवक की हत्या,पुलिस जाँच में जुटी
Fatehpur news:सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फ़तेहपुर(fatehpur news)में बीती रात एक युवक की हमलवारों द्वारा सरिया घोंपकर हत्या कर दी गई..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी के फ़तेहपुर ज़िले में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक की सरिया घोंपकर हत्या कर दी।हत्या की ख़बर से इलाक़े में सनसनी फैल गई है।परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास इलाक़े का है।fatehpur news

जानकारी के अनुसार मूल रूप से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव का रहने वाला रज्जन पुत्र गुलाम क़रीब 20 दिनों से लखनऊ बाईपास पर टेंट(तंबू)लगाकर दवा, गंगाधर रस, महाशक्ति तेल आदि बेचता था।बीती रात उसकी हमलवारों द्वारा हत्या कर दी गई।

मृतक की ससुराल खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसा गाँव में है, शादी के बाद से वह अपनी ससुराल में ही रहता था।मृतक की पत्नी ने गाँव के ही रहने वाले ज़ुबैर औऱ नफ़ीस के विरुद्ध पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उक्त दोनों लोगों की उसके पति के साथ दुश्मनी थी।उसको पूरा शक है कि इन्ही दोनों ने उसके पति की हत्या की है।

कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा लिखकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के शरीर में सरिया घोंपने का एक घाव है।पुलिस हमलवारों की तलाश में जुटी है।जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us