Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Crime News:फतेहपुर में परवान चढ़े चाचा भतीजी के इश्क़ का खौफ़नाक अंत

UP Crime News:फतेहपुर में परवान चढ़े चाचा भतीजी के इश्क़ का खौफ़नाक अंत
Fatehpur News:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य

यूपी के फतेहपुर में शनिवार शाम प्रेमी युगल ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली.दोनों के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा है.रिश्ते में दोनों पारिवारिक चाचा भतीजी थे.मामला ललौली थाना क्षेत्र का है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.. Fatehpur Lover Couple Suicide News

Fatehpur News:घर वालो को रिश्ता मंजूर नहीं था.परिजनों ने दोनों को जुदा करने की कोशिश की.युवक की ज़बरन दूसरे गाँव में एक लड़की से रिश्ता तय कर सगाई करा दी.मगर इस रिश्ते का अभी हौलनाक अंजाम बाकी था.वह दिन शनिवार का था जब दोनों परिवारों पर आफ़त की बिजली गिरने वाली थी.शाम पांच बजे दोनों के अंत की ख़बर पूरे इलाक़े में फैल गई.

मामला यूपी के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र का है. जहाँ शनिवार शाम प्रेमी प्रेमिका ने फाँसी लगा आत्महत्या कर ली है.जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे मुत्तौर निवासी रामफल निषाद (20) पड़ोस में रहने वाली अर्चना निषाद से प्रेम प्रंसग चल रहा था.

दोनों रिश्ते में पारिवारिक चाचा भतीजी लगते थे.बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो सालों से नजदीकियां थीं.घर वालों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया.औऱ रामफल को सूरत भेज दिया.लेकिन दोनों के बीच फ़ोन पर बातचीत होती रही.इस बीच क़रीब दस दिन पहले रामफल सूरत से गाँव पहुँचा तो परिजनों ने उसकी शादी पड़ोस के एक गांव में तय कर दी.शुक्रवार को सगाई भी हो गई थी.

शनिवार शाम रामफल औऱ अर्चना गांव किनारे एक खण्डहर नुमा मकान में एक बार फिर मिले औऱ जुदा होने के डर से उसी खण्डहर में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों के शव फंदे पर लटकते हुए देख पुलिस को सूचना दी. मौक़े पर दतौली पुलिस चौकी प्रभारी मय पुलिस फ़ोर्स पहुँचें, शवों को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us