Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:राजस्थान में तैनात फतेहपुर के Airforce जवान की मौत से ज़िले में शोक

Fatehpur News:राजस्थान में तैनात फतेहपुर के Airforce जवान की मौत से ज़िले में शोक
आलोक यादव (फ़ाइल फ़ोटो)

राजस्थान के सूरतगढ़ जयपुर में तैनात फतेहपुर के रहने वाले वायु सेना जवान की एक हादसे के बाद इलाज़ के दौरान रविवार रात मौत हो गई है.जवान की ड्यूटी स्थल पर मौत से ज़िले में शोक की लहर दौड़ गई है. (Fatehpur Airforce Jawan Death In Suratgarh jaipur Rajsthan)

Fatehpur News: फतेहपुर निवासी एयरफोर्स जवान (Airforce Man) की तैनाती स्थल राजस्थान में हुई अचानक मौत से ज़िले में शोक की लहर दौड़ गई है. रविवार रात जवान की मौत ख़बर जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि बीते 17 अगस्त को जवान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था. जिसे इलाज़ के लिए वहीं सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.लेकिन जवान को बचाया नहीं जा सका.रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार बिंदकी (Bindki News) तहसील क्षेत्र के बसावनखेड़ा थाना कल्याणपुर निवासी जय सिंह यादव का पुत्र आलोक यादव (30) एयरफोर्स (Alok Yadav Fatehpur Airforce) में था. वर्तमान में आलोक की तैनाती राजस्थान (Rajasthan News) के सूरतगढ़ में थी.

बताया जा रहा है कि बीते जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) की रात अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था. उसी दौरान सीढ़ियों से गिर गया. जिस पर उसे गम्भीर चोटें आ गईं.एयरफोर्स कैंप से परिजनों को इसकी सूचना दी गई.आलोक के परिवार के कुछ लोग उसी दिन राजस्थान के लिए निकल गए थे.इस बीच रविवार रात आलोक (Fatehpur Airforce Jawan Death News) की सांसे अस्पताल में ही थम गईं.

आलोक अविवाहित था. साल 2011 में एयरफोर्स में शामिल हुआ था. परिवार के लोग बताते हैं कि आलोक को जब नौकरी मिली थी पूरे घर में जश्न का माहौल था. आलोक (Alok Yadav Fatehpur Airforce) दो भाई दो बहनों में दूसरे नम्बर पर था. बड़ी बहन की शादी हो चुकी है. छोटा भाई पढ़ाई करता है औऱ छोटी बहन लखनऊ में नौकरी करती है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us