Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर के बहुआ पीएचसी में भ्रष्टाचार का यह तरीक़ा जान हैरान हो जाएंगे आप

Fatehpur News:फतेहपुर के बहुआ पीएचसी में भ्रष्टाचार का यह तरीक़ा जान हैरान हो जाएंगे आप
वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट

यूपी के फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है.यहाँ की बहुआ पीएचसी में तो भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ही टूट गए.एक वीडियो भी वायरल हुआ है.लेकिन जिम्मेदार कार्यवाई करने के बजाए पूरे मामले में लीपापोती करने में जुटे हुए हैं. Fatehpur Bahua PHC News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का एक औऱ कारनामा सामने आया है.जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए हैं.मामला बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य (Bahuva PHC) केंद्र का है जहाँ बाहरी व्यक्तियों ने पूरे व्यवस्था को हाइजैक कर लिया है.औऱ जमकर लूट घसोट मचाए हुए हैं.

एक दैनिक समाचार पत्र में छपी ख़बर के मुताबिक बहुआ पीएचसी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गंगाराम का बेटा बबलू और बहन सीमा देवी बिना किसी नियुक्ति के अस्पताल में नौकरी कर रहे हैं.औऱ विभिन्न कामों के लिए अस्पताल पहुँचने वाले लोगों के रोज का हजारों रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लेते हैं. Fatehpur News

बताया जा रहा है कि बबलू कम्प्यूटर फीडिंग का काम करता है औऱ उसकी बुआ लेबर रूम में काम करती है.बबलू जन्म प्रमाण पत्र जारी करता है.एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह मुख्य कुर्सी में बैठा हुआ है.साथ ही बबलू हर रोज़ मातृ वंदना स्कीम में होने वाले पंजीयन से सुविधा शुल्क के रूप में हज़ारों रुपए कमाता है. Fatehpur Bahua PHC News

क्या बोले जिम्मेदार..

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

इस मामले में बहुआ सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विमलेश कुमार ने कहा कि बबलू औऱ सीमा देवी की नियुक्ति नहीं है लेकिन दोनों काम कर रहे हैं.बबलू को कम्प्यूटर फीडिंग औऱ सीमा देवी को लेबर रूम के साफ़ सफ़ाई की जिम्मेदारी दी गई है.जन्म प्रमाण पत्र फीडिंग का कोई पैसा नहीं दिया जाता अगर काम में गड़बड़ी की गई है तो जाँच कर हटाया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us