Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में ट्यूबवेल में सो रहे किसान का बेरहमी से क़त्ल

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में ट्यूबवेल में सो रहे किसान का बेरहमी से क़त्ल
Fatehpur Murder News:घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

शनिवार सुबह एक किसान का हत्यायुक्त शव ट्यूबवेल में मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई.ईंट पत्थर से सिर कुचलकर किसान की हत्या की गई है.मामला असोथर थाना क्षेत्र का है. Fatehpur UP News Fatehpur Murder News

Fatehpur Murder News:फतेहपुर में शनिवार सुबह असोथर थाना अंर्तगत एक किसान का हत्यायुक्त शव ट्यूबवेल में मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस औऱ फॉरेंसिक की टीमें जाँच पड़ताल में जुट गई है.Fatehpur Asothar Murder News

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सातों सुल्तानपुर गाँव निवासी छोटेलाल (67) पुत्र स्वर्गीय छेद्धदू शुक्रवार रात्रि में खाना खाकर अपने ट्यूबेल पर सोने गए थे.जब शनिवार सुबह घर वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों द्वारा ट्यूबबेल पर जाकर देखा तो वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे.उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट पहुंचाकर हत्या की गई थी.Fatehpur Crime News

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हत्या का मुकदमा स्थानीय थाने में लिखा जा रहा है.सूचना पर तत्काल पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है.मौके पर शांति व्यवस्था कायम हैं.अन्य विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है.Fatehpur Murder News

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us