Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Latest News:फतेहपुर में शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों में तनाव क्या है पूरा विवाद

Fatehpur Latest News:फतेहपुर में शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों में तनाव क्या है पूरा विवाद
Fatehpur Latest News:फतेहपुर में शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों में तनाव क्या है पूरा विवाद

शहर के ताम्बेश्वर मंदिर के पीछे स्थित कब्रिस्तान पर शव दफ़नाए जानें को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए.सूचना पर भारी पुलिस बल मौक़े पर पहुँच गया.एसडीएम सदर व तहसीलदार भी मौक़े पर पहुँचें.दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया जिसके बाद शाम को शव दफ़न हो सका.पढ़ें पूरी ख़बर. Fatehpur Latest News

Fatehpur Latest News in Hindi:गुरुवार को ज़िले में ताम्बेश्वर मंदिर के पीछे स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर  शव दफ़नाए जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए.जिसके चलते टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई.सूचना पर सीओ सिटी सजंय सिंह, एसडीएम सदर एके निगम, अतिरिक्त एसडीएम प्रमोद झा,तहसीलदार व भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया.अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया जिसके बाद शाम को शव दफ़नाया जा सका. Fatehpur News

क्या था पूरा विवाद..

ताम्बेश्वर मंदिर के पीछे मुस्लिम समाज की सैकड़ों साल पुरानी कब्रिस्तान है. गुरुवार को आबूनगर के रहने वाले नफ़ीस का अंतिम संस्कार होना था.उनकी मौत मुंबई में हो गई थी.बुधवार को शव फतेहपुर पहुँचा था.गुरुवार को दोपहर की नमाज़ के बाद शव को दफ़नाया जाना था.इसके लिए सुबह कब्रिस्तान में कब्र खोदने पहुँचें लोगों को सदर सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह के साथ रहने वाले लोगों (समर्थकों) ने कब्र खोदने से मना कर दिया.उनका कहना था कि ये ज़मीन बंजर भूमि के रूप में दर्ज है.यहाँ कब्रिस्तान की भूमि नहीं है.कब्रिस्तान की भूमि दूसरी है.इसको लेकर मुस्लिम समाज के लोग मौक़े पर इकठ्ठा होने लगे. Fatehpur Shamshan Vivad News

मौक़े पर मौजूद रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारी यहाँ कब्रिस्तान दो सौ साल पुरानी है.उनका आरोप है कि विधायक औऱ उनके लोग सत्ता पक्ष के बल पर कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़े की नियत से शव दफ़नाने का विरोध कर रहे हैं. प्रशासन भी सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहा है.Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

उन्होंने बताया कि ताम्बेश्वर मंदिर की ज़मीन का कोई मामला ही नहीं है. क्योंकि मंदिर समिति औऱ हमारे बुजुर्गों द्वारा पूर्व में ही समझौता किया जा चुका है. मंदिर की ज़मीन अलग है.ये लोग मंदिर औऱ सरकारी जमीन की आड़ लेकर कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं. Fatehpur News

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

सदर विधायक समर्थक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि मुस्लिम समाज द्वारा  बंजर भूमि पर क़ब्र खोदी जा रही थी.मोहल्ले के लोगों ने विधायक जी को फ़ोन से मामले की सूचना दी थी.उनके निर्देश पर हम लोग मौक़े पर आए हैं.और अपनी आपत्ति दर्ज कराई है.Fatehpur News

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

सीओ सिटी सजंय सिंह ने मामले में कहा कि बंजर भूमि पर शव दफ़नाने के लिए गड्ढा खोद दिया गया था.जब उन्हें कब्रिस्तान की भूमि बताई गई तो उन्होंने वहां शव दफ़न कर लिया है.विवाद जैसी कोई बात नहीं है. Fatehpur Tambeswar Mandir shamshan vivad

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us