Fatehpur Crime News: फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला अधेड़ का शव शिनाख्त के प्रयास जारी
On
यूपी के फतेहपुर में गुरुवार सुबह गांव से दूर सड़क किनारे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव फाँसी के फंदे से लटका हुआ मिला.सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं. Fatehpur Crime News
Fatehpur Latest Crime News:यूपी के फतेहपुर में गुरुवार को एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव गाँव के बाहर सड़क किनारे पेड़ पर लटका हुआ मिला.स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी.मौक़े पर पहुँचीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गाँव के बाहर सुनसान जगह पर सड़क किनारे एक पेड़ पर गुरुवार सुबह शव लटके होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया. सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौक़े पर पहुंचीं.पुलिस ने आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेक़िन ख़बर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.Fatehpur News In Hindi

फ़िलहाल पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है. आस पास के थानों में सम्पर्क किया जा रहा है. शव की फ़ोटो ज़िले में सर्कुलेट कराई जा रही है. Fatehpur Crime News
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
