Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत पुलिस जाँच में जुटी

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत पुलिस जाँच में जुटी
Fatehpur News:घटनास्थल पर मौजूद लोग

यूपी के फतेहपुर में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग पति पत्नी के शव सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने घर से बरामद किए.पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जाँच पड़ताल शुरू कर दी है. Fatehpur Jahanabad eledry couple death News

Fatehpur News:फतेहपुर के जहानाबाद क़स्बे के मोहल्ला दारागंज में रहने वाले कंथराम मौर्य (85) अपनी पत्नी गंगादेई (80) के साथ रहते हैं. इसी घर के एक हिस्से में कन्थराम का बेटा भानू अपनी पत्नी के साथ रहता है.गुरुवार सुबह जब भानू जगा तो उसने देखा पिता कन्थराम का शव फाँसी पर लटक रहा था औऱ माँ का शव गंगादेइ का शव नजदीक ही जमीन पर पड़ा था. Fatehpur Jahanabad Husband Wife Death News

बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों में कई तरह की चर्चाएं रहीं. पुलिस की शुरुआत जाँच में पता चला है कि बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के बाद फाँसी लगा आत्महत्या की है.आशंका जताई जा रही है कि ठंड की वजह से पहले गंगादेई की मौत हो गई होगी, पत्नी की मौत के सदमे में आकर कन्थराम ने भी फाँसी लगा आत्महत्या कर ली. Fatehpur News

वहीं इलाक़े में स्थानीय लोगों के बीच अन्य तरह की भी चर्चाएं हैं.मृतक दम्पत्ति के दो बेटे कानपुर में रहते हैं, तीसरा बेटा माँ बाप के साथ उसी मकान में अलग रहता था.बुजुर्ग महिला मानसिक रूप से बीमार थी औऱ पिछले काफी दिनों से पति की भी तबियत ठीक नहीं चल रही थी.

जहानाबाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए दोनों शवों को भेज दिया गया है,सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है.परिजनों से पूछताछ की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us