Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:हाईवे के ढ़ाबों पर जारी है बंधुआ मजदूरी ट्वीट के बाद जागी फतेहपुर पुलिस

Fatehpur Crime News:हाईवे के ढ़ाबों पर जारी है बंधुआ मजदूरी ट्वीट के बाद जागी फतेहपुर पुलिस
Fatehpur News:हाईवे के ढ़ाबों पर जारी है बंधुआ मजदूरी ट्वीट के बाद जागी फतेहपुर पुलिस

हाईवे किनारे बने हुए होटलों औऱ ढ़ाबों पर हमेशा से बंधुआ मजदूरी होती रही है. फतेहपुर में भी हाईवे के किनारे जितने भी होटल औऱ ढ़ाबे खुले हुए हैं, उनमें कोई न कोई बंधुआ मजदूर काम करते हुए जरूर मिल जाएगा.ऐसा ही एक मामला फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र का सामने आया है.जहाँ एक होटल में ग़ैरप्रांत के एक मजदूर से ज़बरन काम करवाया जा रहा था.पढ़ें ये रिपोर्ट.. Fatehpur News Hotel In Fatehpur

Fatehpur Crime News:21 वीं सदी में भी भारत में बंधुआ मजदूरी की प्रथा सरकारों के लाख दावे के बावजूद ख़त्म नहीं हो सकी है.अधिकांश ईंट भट्टों, होटलों औऱ ढाबों में आपको बंधुआ मजदूर काम करते हुए मिल जायेंगे.गैर प्रान्तों के इन मजदूरों को न तो मजदूरी का पैसा मिलता है औऱ न ही भरपेट भोजन मिलती है तो सिर्फ़ मालिकों की लाठियां.यूपी का फतेहपुर जिला भी हमेशा से बंधुआ मजदूरी के लिए कुख्यात रहा है. Fatehpur Latest News

मामले भले ही पुलिस के पास न जा पाते हों लेकिन सच यही है कि हाईवे किनारे स्थित अधिकतर होटलों औऱ ढ़ाबों में बंधुआ मजदूर वेटर का काम कर रहे हैं.ताज़ा मामला जो पुलिस के पास पहुंच पाया वह है सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के पास सुल्ताननगर में स्थित कार्तिक होटल का, जहाँ एक ग़ैरप्रांत के मजदूर को जबरन बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था. Fatehpur News

ट्वीट के बाद पुलिस तक पहुँचा मामला..

दरअसल यह मामला कोतवाली पुलिस के पास एक ट्वीट के जरिए पहुँचा है.हुआ यूं कि एनडीटीवी न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार रवीश रंजन शुक्ला इन दिनों चुनावी कवरेज़ में निकले हैं.कानपुर से बनारस जाते वक़्त मंगलवार सुबह नाश्ते के लिए वह सुल्तानगर स्थित कार्तिक होटल में रुके थे. Fatehpur News

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

इसके बाद उन्होंने फतेहपुर पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया कि-कार्तिक होटल में एक वेटर गुजरात प्रान्त का है.वेटर के हवाले से उन्होंने लिखा कि वेटर को होटल मालिक जबरन बंधक बनाए हुए है,और मजदूरी करा रहा है.वापस इसे गुजरात नहीं जाने दिया जा रहा है. Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

रवीश रंजन के इस ट्वीट के बाद फतेहपुर पुलिस हरकत में आई.औऱ कोतवाली पुलिस मौक़े पर पहुँचीं.कोतवाली प्रभारी ने बातचीत के दौरान बताया कि मामले की जानकारी हुई थी.बंधुआ मजदूरी जैसी कोई बात नहीं है.वेटर अपने घर जाना चाह रहा था मालिक ने चार दिनों बाद पैसे देने की बात कही थी.इसी से वेटर नाराज हो गया था. Fatehpur Crime News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us