Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News: फतेहपुर में तैनात दरोग़ा शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा

UP News: फतेहपुर में तैनात दरोग़ा शादी का झांसा दे युवती से करता रहा दुष्कर्म दर्ज हुआ मुकदमा
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर जिले ( Fatehpur Daroga News ) में तैनात एक दरोग़ा औऱ उसके एक साथी पर कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म ( Rape fir against fatehpur daroga ) का मुकदमा दर्ज हुआ है.पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोग़ा शादी का झांसा देकर महीनों उसका शोषण करता रहा.

Fatehpur News: जब ख़ाकी ही अस्मत लूटने पर आमादा हो जाए तो पीड़िता फ़िर न्याय के लिए कंहा जाए.यूपी पुलिस की वर्दी के दामन पर दाग लगाने वाले फतेहपुर में तैनात दरोगा ( Fatehpur Daroga News ) और उसके साथी के विरुद्ध कोर्ट के सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है. पुलिस विवेचना में जुटी है.

क्या है मामला..

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का आरोप है कि उपनिरीक्षक (दरोग़ा)  संजय सिंह 11 जून 2021 से जनवरी 2022 तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. युवती ने बताया दरोग़ा का एक साथी भी है दोनों ने मिलकर उसका शोषण किया है.युवती ने बताया कि इसी बीच वह गर्भवती हो गई. लेकिन दरोग़ा संजय सिंह औऱ उसके साथी रवि ने धमकी औऱ झांसा देकर गर्भपात करा दिया.

उल्लेखनीय है कि घटना के समय दरोग़ा संजय सिंह गाजीपुर थाने में तैनात था, फ़िलहाल वह सदर कोतवाली में तैनात हैं. मामले में सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us