Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Block Pramukh Chunav 2021: फतेहपुर में नामांकन के दौरान बवाल भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का पर्चा छीना जमकर हुई मारपीट!

Fatehpur News: आपस में भिड़े भाजपा सपा समर्थक

ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान प्रदेश के कई जिलों से बवाल की खबरें आ रहीं हैं. फतेहपुर में भी सपा औऱ भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच जमकर मारपीट हुई है. Fatehpur Block Pramukh Election Latest News

Fatehpur News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता की हनक औऱ सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों की गुंडागर्दी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश के कई जिलों से बवाल की खबरें सामने आईं हैं। फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक (Fatehpur Teliyani block pramukh election 2021 ) में भी जमकर बवाल हुआ है।सपा औऱ भाजपा समर्थकों के बीच नामांकन के दौरान जमकर मारपीट हुई।भारी पुलिस बल केवल तमाशबीन बना रहा।Fatehpur block pramukh chunav Latest News

तेलियानी ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए सपा औऱ भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।भाजपा ने यहाँ से पुष्पा देवी को औऱ सपा ने आशा देवी को प्रत्याशी बनाया है।यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर भाजपा उम्मीदवार भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचीं थी।उसी दौरान सपा उम्मीदवार आशा देवी भी नामांकन करने पहुंचीं।बताया जा रहा है कि इस बीच गेट के बाहर खड़े भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए धक्का मुक्की की।सपा का आरोप है कि नारेबाजी कर रहे लोगों ने उनकी पार्टी की प्रत्याशी और समर्थकों को रास्ते में रोककर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।Fatehpur Block Pramukh News Teliyani block fight between samajwadi party and bjp saporters

कुछ लोगों ने नामांकन फाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने नामांकन कराने पहुँचे अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई कर फाइल छीन ली और फरार हो गए। सपा नेताओं के मुताबिक कुछ देर बाद दूसरा सेट लेकर सपा प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंची तो बवालियों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। अफसरों ने किसी तरह प्रत्याशी और अनुमोदक प्रस्तावक को कैंपस में चुपचाप दाखिल कराया।तब जाकर सपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाख़िल कर सकीं।उपद्रव कर रहे लोगों ने सपा नेताओं के वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह की तहरीर पर सपा मीडिया सेल के एक्स अकाउंट पर दर्ज हुआ मुकदमा

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सन्तोष द्विवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव में  भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष औऱ ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का जनाज़ा निकालने पर उतारू है।अभी तक यही भाजपा इन चुनावों में भ्रस्टाचार औऱ गुंडागर्दी का रोना रोती थी और सत्ता में आने पर इन चुनावों को जनता से कराए जाने की बात कहती थी।लेकिन आज वही भाजपा आराजकता, धनबल औऱ प्रशासन के सहारे सारे गुंडई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं।

Read More: UP के इस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड: प्लेटफार्म बदलते ही मची अफरा-तफरी, 2 डिप्टी स्टेशन मास्टर सस्पेंड

08 Jul 2021 By Shubham Mishra

UP Block Pramukh Chunav 2021: फतेहपुर में नामांकन के दौरान बवाल भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का पर्चा छीना जमकर हुई मारपीट!

Fatehpur News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सत्ता की हनक औऱ सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों की गुंडागर्दी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश के कई जिलों से बवाल की खबरें सामने आईं हैं। फतेहपुर के तेलियानी ब्लॉक (Fatehpur Teliyani block pramukh election 2021 ) में भी जमकर बवाल हुआ है।सपा औऱ भाजपा समर्थकों के बीच नामांकन के दौरान जमकर मारपीट हुई।भारी पुलिस बल केवल तमाशबीन बना रहा।Fatehpur block pramukh chunav Latest News

तेलियानी ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए सपा औऱ भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।भाजपा ने यहाँ से पुष्पा देवी को औऱ सपा ने आशा देवी को प्रत्याशी बनाया है।यह सीट एससी महिला के लिए आरक्षित है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर भाजपा उम्मीदवार भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करने पहुंचीं थी।उसी दौरान सपा उम्मीदवार आशा देवी भी नामांकन करने पहुंचीं।बताया जा रहा है कि इस बीच गेट के बाहर खड़े भाजपा समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए धक्का मुक्की की।सपा का आरोप है कि नारेबाजी कर रहे लोगों ने उनकी पार्टी की प्रत्याशी और समर्थकों को रास्ते में रोककर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।Fatehpur Block Pramukh News Teliyani block fight between samajwadi party and bjp saporters

कुछ लोगों ने नामांकन फाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने नामांकन कराने पहुँचे अधिवक्ता की बेरहमी से पिटाई कर फाइल छीन ली और फरार हो गए। सपा नेताओं के मुताबिक कुछ देर बाद दूसरा सेट लेकर सपा प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंची तो बवालियों ने फिर पथराव शुरू कर दिया। अफसरों ने किसी तरह प्रत्याशी और अनुमोदक प्रस्तावक को कैंपस में चुपचाप दाखिल कराया।तब जाकर सपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाख़िल कर सकीं।उपद्रव कर रहे लोगों ने सपा नेताओं के वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया है।

सपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य सन्तोष द्विवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव में  भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष औऱ ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा ने लोकतंत्र का जनाज़ा निकालने पर उतारू है।अभी तक यही भाजपा इन चुनावों में भ्रस्टाचार औऱ गुंडागर्दी का रोना रोती थी और सत्ता में आने पर इन चुनावों को जनता से कराए जाने की बात कहती थी।लेकिन आज वही भाजपा आराजकता, धनबल औऱ प्रशासन के सहारे सारे गुंडई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us