Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rain In Fatehpur : फतेहपुर में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत 5 मवेशी भी जिंदा दफ़्न

Rain In Fatehpur : फतेहपुर में कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत 5 मवेशी भी जिंदा दफ़्न
जोनिहां में मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत

यूपी में लगातार हो रही बारिश ने अब मुश्किलें बढ़ा दी हैं.प्रदेश के कई जिलों से आ रही जन हानि की खबरों के बीच फतेहपुर में भी कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति औऱ पाँच मवेशियों की मौत हो गई है.

Fatehpur News : पूरे प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. कई जिलों में यह बारिश लोगो के मौत का कारण बनी है. फतेहपुर में भी बारिश का कहर देखने को मिला है. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां गांव में शुक्रवार भोर एक कच्चा मकान गिरने से के व्यक्ति की मौत हो गई है. साथ ही पांच मवेशी भी उसी मलबे में दब गए हैं, उनकी भी मौत हो गई है.मृतक का नाम कालीदीन सोनकर है. 

जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामराज सोनकर ने बताया कि मृतक कालीदीन अपने कच्चे मकान में सोता था. वहीं उसके मवेशी भी बंधे रहते हैं.लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार भोर पहर कालीदीन का मकान भरभरा के गिर पड़ा जिसमें दबकर उसकी औऱ वहां बंधे मवेशियों की मौत हो गई.प्रधान ने बताया पुलिस औऱ राजस्व की टीम मौके पर हैं.

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे जब पत्नी पति को जगाने पहुँचीं तो देखा वह पूरा मकान गिरा पड़ा था. उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किए. ग्रामीणों ने मलबे में दबे कालीदीन को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. एक भैंस औऱ उसका बच्चा, व तीन बकरियों भी मलबे में दबकर जिंदा दफ़्न हो गईं हैं.कालीदीन की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है.

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us