Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पत्नी के वापस न लौटने पर पति ने उठाया ख़ौफ़नाक क़दम

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में पत्नी के वापस न लौटने पर पति ने उठाया ख़ौफ़नाक क़दम
Fatehpur News

यूपी के फतेहपुर में पत्नी वियोग में एक पति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफ़ी समय से झगड़ा चल रहा था, पत्नी मायके में रह रही थी.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

Fatehpur News : पति पत्नी के बीच मन मुटाव होना, झगड़े होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कभी कभी ये झगड़े जानलेवा बन जाते हैं. ताजा मामला फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बामहन तारा गांव का है.

जानकारी के अनुसार शिवशंकर (25) पुत्र सत्यनारायण का शव सुबह फांसी पर लटका मिला.बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से वापस न लौटने पर शिवशंकर ने फाँसी लगा ली है.

परिजनों ने बताया कि दिवाली पर मृतक की पत्नी रागनी अपने मायके चली गई थी. इसके बाद से शिवशंकर लगातार फ़ोन से पत्नी से वापस आ जाने के लिए कह रहा था, लेकिन वह नहीं मानी. जिसके चलते बीती रात शिवशंकर ने फाँसी लगा ली. 

थाना अध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि युवक के फाँसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौक़े पर पहुँचीं थी.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.जाँच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us