Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: मलवां कांड का खुलासा-हवसी दरिंदों ने कुकर्म के बाद की थी बच्चे की हत्या

Fatehpur UP News: मलवां कांड का खुलासा-हवसी दरिंदों ने कुकर्म के बाद की थी बच्चे की हत्या
खुलासा करते हुए एसपी।पीछे खड़े आरोपी।

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक तेरस साल के बच्चे का अपरहण हो गया था।बच्चे का शव दो दिन बाद पुलिस ने एक कुएं से बरामद किया था।रविवार को एसपी सतपाल अंतिल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है. Fatehpur UP news malwa kidnapping murder case revealed police

Fatehpur News: हवस के भूखे भेड़ियों ने तेरस साल के मासूम बच्चे के साथ जो किया है उसको सुन कर आपकी रूह कांप जाएगी।अपनी हवस को मिटाने के लिए पहले बच्चे अपरहण किया गया फ़िर उसके साथ दरिंदो ने जंगल में जाकर कुकर्म किया।बच्चे की हालत बेहद खराब हो गई जिसके बाद उन्होंने बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी।औऱ शव को कुएं में फेक दिया था।इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अपरहण के दो दिन बाद दरिंदो ने परिजनों के पास फ़िरौती की काल की थी।Fatehpur Malwa kidnapping Murder Case 

मलवां पुलिस औऱ स्वाट टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो उन्होंने घटना की बात कबूल की।एसपी सतपाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मलवा थाना क्षेत्र के रामपुर पचभिटा गाँव निवासी गोविंद सिंह उर्फ़ राम किंकर व मुमताज़ उर्फ़ शानू को गिरफ्तार किया गया है।दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बच्चे को कुकर्म के लिए अगवा किया था।कुकर्म के बाद हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था।पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की बात की थी।आरोपियों ने बताया कि बच्चे की हत्या उसी दिन कर दी थी जिस दिन बच्चे को अगवा किया था।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी व आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।इसके पहले भी अभियुक्त गोविंद उर्फ़ रामकिंकर हत्या जैसे जघन्य अपराध में जेल जा चुका था।

उल्लेखनीय है कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गाँव से 2 जून की रात एक तेरस साल का बच्चा गायब हो गया था।परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन घटना के दो दिन बाद बच्चे का शव गाँव के नजदीक सोनारन कुएँ में मिला था।बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी।जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर को हत्या, दुष्कर्म औऱ पास्को एक्ट में तरमीम कर दिया था। fatehpur malwa kidnapping murder case

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. दशमोत्तर (कक्षा 11 और 12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Follow Us