
Fatehpur Road Accident News : फतेहपुर में बाइक सवार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
On
फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में देर रात मौसी के घर से लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई.
हाईलाइट्स
- सड़क हादसे में चचरे भाइयों की मौत..
- हुसैनगंज थाना क्षेत्र की घटना..
- मौसी के घर से देर रात बाइक से लौट रहे थे मृतक..
Fatehpur Road Accident News : फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतक रिश्ते में चचरे भाई थे.
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी सरताज़ (20) औऱ आमिर (21) अपनी मौसी के घर चितिसापुर आए हुए थे. यहां से रात को दोनों बाइक से वापस घर लौटने के लिए निकले थे. थाना क्षेत्र के कंधई का पुरवा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. जिसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय राहगीरों की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने युवकों को हुसैनगंज सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

Related Posts
Latest News
30 Aug 2026 00:00:46
फतेहपुर में छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय...
