Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दरवाजे की जाली काटकर लाखों के जेवर सहित नगदी उड़ा ले गए चोर

Fatehpur News: फतेहपुर में दरवाजे की जाली काटकर लाखों के जेवर सहित नगदी उड़ा ले गए चोर
फतेहपुर की मसवानी में लाखों की चोरी : फोटो प्रतीकात्मक

फतेहपुर के मसवानी मोहल्ले में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक घर से लाखों के जेवर सहित नगदी चुरा ले गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में 30 लाख के जेवर सहित नगदी चुरा ले गए चोर
  • मासवानी मुहल्ले में दरवाजे की जाली काट कर चोरों ने घटना को दिया अंजाम
  • फतेहपुर में चोरी की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

Theft In Fatehpur Maswani: फतेहपुर में रविवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है जहां चोरों ने एक घर से करीब 30 लाख के जेवर सहित 1 लाख 35 हज़ार रुपए ले भागे. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के मासवानी मुहल्ले की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

घर में सोते रहे लोग चोरों ने साफ कर दिए लाखों के जेवर

फतेहपुर के कालिकन रोड स्थित मासवानी मोहल्ले के रहने वाले सुरेश सविता बीती रात अपने परिवार के साथ खाना खाकर घर ऊपर बने कमरे में सोने चले गए. बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे सुरेश की पत्नी ऊषा नीचे आईं तो दरवाजा खुला हुआ था और दरवाजे की जाली कटी हुई थी अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला पड़ा था.

ऊषा ने अपने पति को इसकी जानकारी दी. घरवालों ने जब छानबीन की तो घर के सारे जेवर और नगदी गायब थे. मुहल्ले में इतनी बड़ी चोरी से चारो ओर हड़कंप मच गया. सुरेश ने आनन फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

चोरों ने रेकी करते हुए बड़ी घटना को दिया अंजाम

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

मासवानी के रहने वाले सुरेश सविता के घर इतनी बड़ी चोरी की वारदात से जहां सब लोग हैरान हैं वहां घटना में किसी करीबी या जानकर की बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है. चोरों को ये बात मालूम थी की घर का जेवर और नगदी कहां रखे हुए हैं. कोतवाली प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना से संबंधित तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें करीब 30 लाख के जेवर और एक लाख 35 हजार की चोरी की जानकारी दी गई है. मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us