Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत

Fatehpur News : बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की मार्ग दुर्घटना में मौत
मृतक छात्र ( फाइल फोटो ), पोस्टमार्टम हॉउस में मौजूद परिजन

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हाईस्कूल के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई. छात्र की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Fatehpur News : फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर मजरे मवई निवासी घनश्याम पाल का 16 वर्षीय पुत्र दिपांशु पाल मवई में मां राधिका पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था.

मंगलवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने के लिए बाइक से सरस्वती विद्या मंदिर फतेहपुर जा रहा था. बीच रास्ते में बजरंगापुर के निकट बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके चलते दीपांशु बुरी तरह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घायल छात्र को लेकर हुसैनगंज के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचीं जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया. जहां बीच रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया. 

मृतक छात्र के चचेरे भाई महेश पाल ने बताया कि दिपांशु घर से अकेले बाइक से बोर्ड परीक्षा देने के लिए निकला था, हेलमेट लिए हुआ था, लेकिन घटना के वक्त हेलमेट लगाए था या नहीं यह पता नहीं चल पाया है, हालांकि हेलमेट पूरी तरह से टूटा हुआ घटनास्थल पर मिला है. महेश ने बताया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था. छोटा भाई हिमांशु है. मां कलावती हादसे के बाद से बदहवास हैं.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us