Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Para Commando Shubham Singh : दोआबा के लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई उमड़ा जनसैलाब

Fatehpur Para Commando Shubham Singh : दोआबा के लाल को नम आँखों से दी गई अंतिम विदाई उमड़ा जनसैलाब
शहीद शुभम सिंह का अंतिम संस्कार

हिमस्खलन में शहीद हुए आर्मी जवान शुभम सिंह के शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके गांव माहौर में हुआ. अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा.पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा.

Fatehpur News : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हिमस्खलन में शहीद हुए पैरा कमांडो फतेहपुर के शुभम सिंह का शव मंगलवार को उनके गांव मौहार पहुँचा, जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक, कई जनप्रतिनिधि, डीएम, एसपी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे. Fatehpur Shubham Singh 

पिता को चेक सौंपती केंद्रीय मंत्री

बनेगा शहीद स्मारक..

मौहार गांव के पास ही हाइवे किनारे गोविंदपुर मोड़ के पास प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए जमीन का चयन किया था, वहीं पर आज शहीद का अंतिम संस्कार हुआ. उपजिलाधिकारी बिंदकी ने बताया कि इसी स्थल पर शहीद स्मारक भी बनवाया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री ने सौंपे चेक..

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

यूपी सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई थी. अंतिम संस्कार में शामिल हुई केंद्रीय मंत्री ने सरकार द्वारा दी गई आर्थिक सहायता की चेक परिजनों को सौंपी. जिसमें 35 लाख की चेक पत्नी के नाम पर और 15 लाख की चेक पिता के नाम पर थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

अंतिम संस्कार में उपस्थित भीड़

अंतिम प्रणाम करने पहुँचीं क्षेत्र की जनता..

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

अपने दोआबा के लाल का अंतिम दर्शन पाने के लिए क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी. देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा. शुभम सिंह अमर रहें, जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम, जब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम सिंह का नाम रहेगा आदि गगनभेदी नारे लगते रहे.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us