Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर की घटना : पत्नी की मौत से बदहवास पति ने कुएं में लगा दी छलांग

फतेहपुर की घटना : पत्नी की मौत से बदहवास पति ने कुएं में लगा दी छलांग
पत्नी के वियोग में पति कुएं में कूदा- घटनास्थल

फतेहपुर में पत्नी की मौत से परेशान पति ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया. पति को घायल अवस्था में कुएं से बाहर निकाल लिया गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का है.


हाईलाइट्स

  • पत्नी के वियोग में पति ने जान देने का किया प्रयास..
  • हमीरपुर के अस्पताल में चल रहा है घायल पति का इलाज़..
  • 3 दिन पहले हुई थी पत्नी की मौत..

Fatehpur News : पत्नी की मृत्यु के बाद बदहवास पति ने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. हालांकि पुलिस ने गांव वालों की मदद से उसको कुएं से बाहर निकाल लिया. घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव का है.

जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले श्री कृष्ण रैदास ( 26) की पत्नी मोनी देवी की बीमारी के चलते 3 दिन पहले मृत्यु हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद से पति श्री कृष्ण बेहद परेशान था वह गुमसुम सा रहने लगा था. इसी बीच गुरुवार शाम को श्री कृष्ण ने गांव स्थित एक कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया.

श्री कृष्ण के कुएं में कूदने से हड़कंप मच गया मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से श्री कृष्ण का रेस्क्यू करा बाहर निकाला. श्री कृष्ण को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हमीरपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us