Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News : फतेहपुर में व्यापारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी से पूछताछ

Fatehpur Murder News : फतेहपुर में व्यापारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, पत्नी से पूछताछ
व्यापारी अमित गुप्ता ( फाइल फोटो )

फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में रविवार रात एक व्यापारी की घर के भीतर ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, घटना की सूचना पर पुलिस कप्तान मय फ़ोर्स मौक़े पर पहुँचें, एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा.

Fatehpur Murder News : फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में रविवार देर रात घर के भीतर एक व्यापारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, मृतक व्यापारी की मां की सूचना पर देर रात पुलिस मौक़े पर पहुँचीं, एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर मौक़ा मुआयना किया. 

जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के निवासी अमित गुप्ता मुंबई में धागा बनाने वाली फैक्ट्री लगाए हुए हैं, पत्नी औऱ बच्चों सहित वह कई सालों से मुंबई में रहते हैं. अभी एक हफ्ते पहले ही वह मुंबई से बिंदकी आ गए थे. लेकिन पत्नी औऱ बच्चे वहीं मुंबई में थे. पत्नी पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ रविवार को दिन में मुंबई से बिंदकी पहुँच गई थी. औऱ फिर देर रात अमित गुप्ता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई.

पत्नी पर शक..

घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला कर की गई है, जिस कमरे में लाश मिली वहां बाहर से पहुँचने का कोई रास्ता नहीं है. हत्या के पीछे घर के किसी सदस्य का हाँथ हो सकता है. उन्होंने बताया की शुरुआती जाँच में पता चला है कि पति पत्नी के बीच विवाद होता था. पत्नी से पूछताछ की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us