Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Kal Ka Mausam: फतेहपुर में अभी बदलेगा मौसम पांच दिनों के लिए IMD ने क्या कहा जाने

Fatehpur Kal Ka Mausam: फतेहपुर में अभी बदलेगा मौसम पांच दिनों के लिए IMD ने क्या कहा जाने
फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम IMD ने क्या कहा

यूपी के फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों के लिए IMD ने चेतावनी दी है. पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 31 मई से 4 जून के बीच मौसम अधिकतर साफ रहेगा लेकिन एक जून तक हल्के बादल रहने की संभावना है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम जाने IMD का पूर्वानुमान
  • फतेहपुर में 31 मई से 1जून के बीच हल्के बादल छाए रहेंगे लेकिन नहीं होगी बारिश
  • फतेहपुर में 2 जून से 4 जून तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है तेज धूप के साथ चलेगी लू

Fatehpur Kal Ka Mausam: यूपी के अधिकतर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार मौसम बिगड़ रहा है कभी तेज हवाएं चलती हैं तो कभी आंधी के साथ बारिश होने लगती है. जनपद फतेहपुर की बात करें तो मंगलवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई है. आने वाले पांच दिनों के लिए आईएमडी की ओर से क्या संभावनाएं बताई जा रही हैं इसके विषय में जानते हैं

फतेहपुर में 31 मई से 4 जून के बीच कैसा रहेगा मौसम (Fatehpur Kal Ka Mausam)

फतेहपुर में आने वाले पांच दिनों के लिए आईएमडी (IMD) ने अपना पूर्वानुमान जारी कर दिया है. जनपद के कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी वसीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई से 1 जून के बीच हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है वहीं 2 जून से 4 जून के बीच मौसम साफ रहेगा. इन दिनों में अगर तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इन दिनों हवा की गति सामान्य बनी रहेगी

मत हो हैरान जून में अभी और बढ़ेगा तापमान (Fatehpur Kal Ka Mausam)

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

फतेहपुर में कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतम तापमान अन्य वर्षों की तुलना में कम रहा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कभी तेज हवाएं चलती तो कभी बारिश जिसकी वजह से लगातार मौसम में उतार चढाव देखने को मिला लेकिन जानकारों की माने तो जून में तापमान 48 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ने की संभावना है ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि 11 से 4 बजे के बीच आवश्यक कार्य के बाहर न निकले. गर्म हवाओं और लू से लगातार बचाव करें.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us