Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dharmantaran News : फतेहपुर में नहीं रुक रहा धर्मांतरण अपह्रत युवती का मस्जिद में निकाह मौलवी समेत कई गिरफ्तार

Fatehpur Dharmantaran News : फतेहपुर में नहीं रुक रहा धर्मांतरण अपह्रत युवती का मस्जिद में निकाह मौलवी समेत कई गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में अंसारी औऱ मौलवी

यूपी का फतेहपुर जिला इन दिनों धर्मांतरण का हब बन गया है,आए दिन धर्मांतरण के नए नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं.ताज़ा मामला असोथर थाना क्षेत्र का है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज मौलवी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है.

Fatehpur News : यूपी का फतेहपुर जिला इन दिनों धर्मांतरण के मामले में प्रदेश का केंद्र बन गया है. एटीएस आदि जाँच एजेंसियों की कार्रवाई के बावजूद ज़िले में फैला धर्मांतरण का नेटवर्क टूट नहीं रहा है.एक ओर जहां गरीब हिंदुओं को ईसाई बनाने के लिए ज़िले में धर्मांतरण की कम्पनी चल रही है,वहीं दूसरी ओर हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम युवकों द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर ज़बरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का सिलसिला भी शुरु है.

ताजा मामला असोथर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को क़रीब 8 माह पूर्व असोथर थाना क्षेत्र के सातोंपीत गाँव में रहने वाला अंसारी अहमद अपने साथ ले गया था, परिजनों ने जानकारी होने पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने शुरु में युवती को खोजने का प्रयास किया था,लेकिन फिर उसके बाद पुलिस ने इस केस से अपना ध्यान हटा दिया.

इस बीच गुरुवार को युवती की माँ को बेटी के निकाह की सूचना मिली.आरोपी युवक गाँव की एक मस्जिद में मौलवी द्वारा युवती का ज़बरन धर्म परिवर्तन करा निकाह करने की कोशिश कर रहा था, इसी बीच माँ मौक़े पर पहुँच गई. युवती की मां का आरोप है कि जब वह मौक़े पर पहुँचीं तो आरोपी के परिजनों द्वारा गाली गलौच और मारपीट की गई. हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई उन्होंने मां की आरोपी युवक अंसारी औऱ मौलवी को गिरफ्तार कर लिया. शेष आरोपी फ़रार हो गए.

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध धर्म परिवर्तन सहित सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, मौलवी औऱ युवक अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शेष फ़रार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us