Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Block Pramukh Chunav: धाता से सपा की प्रदीपिका सिंह ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास

Fatehpur Block Pramukh Chunav: धाता से सपा की प्रदीपिका सिंह ने जीत दर्ज कर रचा इतिहास
फतेहपुर: नवनिर्वाचित धाता ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह।

फतेहपुर की तेरह ब्लाक प्रमुख सीटों में से केवल एक सीट पर सपा जीत दर्ज कर पाई है, यह सीट धाता की है।यहाँ से सपा समर्थित प्रदीपिका सिंह पत्नी राजू सिंह एक मत से विजयी हुईं हैं. Fatehpur Block Pramukh Chunav Dhara block pramukh chunav result

Fatehpur Block Pramukh Chunav Result 2021: शनिवार को ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए सुबह 11 से 3 के बीच मतदान हुआ इसके बाद वोटों की गिनती हुई।फतेहपुर के तेरह ब्लॉकों में से 10 पर भाजपा, 2 पर भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल औऱ एक सीट पर सपा की जीत हुई।

धाता से विजयी हुईं प्रदीपिका सिंह..

धाता ब्लॉक प्रमुख चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हो गई थी यहाँ भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोहन सिंह औऱ सपा समर्थित प्रत्याशी प्रदीपिका सिंह के बीच काँटे का मुकाबला था।वोटिंग की प्रक्रिया भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।एसडीएम खागा आशीष कुमार औऱ सीओ गयादत्त मिश्रा सुबह मतदान केंद्र पर मौजूद रहे।दोपहर क़रीब 2 बजे डीएम अपूर्वा दुबे औऱ एसपी सतपाल अंतिल भी मतदान केंद्र पहुँचे औऱ सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।Fatehpur dhara block pramukh chunav result 2021

तीन बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में सभी 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मतों का प्रयोग किया।इसके बाद क़रीब 3:15 से वोटों की गिनती शुरू हुई। सपा समर्थकों को वोटों की गिनती में गड़बड़ी हो जाने का अंदेशा था।गिनती हो जाने पर प्रदीपिका सिंह एक वोट से विजयी हुईं।लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार द्वारा रीकाउंटिंग की अपील की गई जिसके बाद अफ़सरों ने री काउंटिंग कराई उसमें भी सपा समर्थित उम्मीदवार प्रदीपिका सिंह को एक वोट से जीत मिली।प्रदीपिका सिंह को कुल 44 वोट मिले, वहीं सोहन सिंह को 43 औऱ दो वोट अनवैलिड हुए।

Read More: Fatehpur News: वैज्ञानिक तरीके से करें उन्नत खेती ! प्रकृति का भी रहे ध्यान, फतेहपुर की पाठशालाओं में किसान हो रहे जागरूक

प्रदीपिका सिंह को जीत का प्रमाण पत्र देतीं डीएम

परिणाम की घोषणा सक्षम अधिकारी द्वारा की गई।जिसके बाद सपा समर्थकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। प्रदीपिका सिंह के पति राजू सिंह ने कहा कि यह जीत सभी समर्थकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि सत्त्ता के बल पर उन्हें चुनाव में हराने का प्रयास किया गया लेकिन अंत में सच्चाई की जीत हुई है।उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Read More: UP SIR Process Date Extended: यूपी में एसआईआर प्रक्रिया 26 दिसंबर तक बढ़ी, मतदाता सूची के पुनरीक्षण में बड़ा बदलाव

Tags:

Latest News

T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड...
फतेहपुर की बेटी रंजना सिंह ने UPSC में रचा इतिहास, बाबा का सपना पूरा कर बनीं अफसर बिटिया, जानिए सफलता का गुरु मंत्र
UPPCL News: आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर बिजली विभाग का नया फरमान, बिजली गई तो बिगड़ सकती है कानून व्यवस्था
UPSC Shambhavi Tiwari: फतेहपुर की शांभवी तिवारी बनीं IAS, हासिल की 46वीं रैंक, ख़बर सुनते ही छलके बाबा के आंसू
UPSC Topper Anuj Agnihotri: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने डॉक्टरी के पेशे को छोड़ अपनाई यूपीएससी की राह
Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस पर हमला ! उग्र भीड़ ने किया पथराव, चौकी इंचार्ज की वर्दी फटी, सिपाही समेत 43 लोगों पर मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बाइक की टक्कर से बवाल, भाई-बहन को बनाया बंधक, पिता पर पथराव

Follow Us