Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : खदान कर्मी का संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका.!

Fatehpur Accident News : खदान कर्मी का संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका.!
सड़क किनारे पड़ा शव

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अंर्तगत एक व्यक्ति का शव गुरुवार सुबह सड़क किनारे मिला है,शव के पास ही बाइक पड़ी हुई थी, शव की पहचान उरौली मोरंग खदान खण्ड 09 में काम करने वाले एक चौकीदार के रुप में हुई है.

Fatehpur News : मोरंग खदानों में किस दर्जे का जरायम होता है,यह किसी से छिपा नहीं है.लेकिन रसूख औऱ पैसे के दम पर खदानों के मामलों को हमेशा से पुलिस दबाती रही है.ताजा मामला ललौली थाना क्षेत्र का है जहां एक खदान कर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला है.पुलिस एक्सीडेंट का मामला बता रही है.वहीं ऐसी चर्चा भी है कि हत्या कर शव को फेंका गया है.

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के पिपरवा डेरा मजरे दसोली मोड़ पर शव बरामद हुआ है.शव की पहचान पुत्तन सिंह (42) पुत्र राजेश सिंह निवासी सरकी थाना गाजीपुर के रुप में हुई है. मृतक अढ़ावल खदान संख्या 9 में चौकीदार के रूप में काम करता था.जो अपने गांव सरकी से खदान जा रहा था.

पुलिस बता रही एक्सीडेंट..

सुबह शव मिलने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी.पुलिस ने मौक़े पर पहुँच जांच पड़ताल की औऱ शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया.पुलिस मामले को एक्सीडेंट बता रही है.पुलिस के अनुसार मोड़ में अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर पड़ा है.चोट लगने के बाद बाइक सवार रात भर वहीं पड़ा रहा जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

मामले में ललौली थाना अध्यक्ष रवींद्र श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया.लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us