Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में हुआ संगठन विस्तार..वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी कमेटी।

फतेहपुर:उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में हुआ संगठन विस्तार..वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी कमेटी।
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

गुरुवार को शहर के एक निजी इंटर कॉलेज में उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन मंडल के संस्थापक व अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई..पढ़े पूरी ख़बर विस्तार से युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:व्यपारियो औऱ शहर वासियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर काम करने वाले संगठन उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक गुरुवार को शहर के रेलबाज़ार स्थिति एक निजी इंटर कॉलेज में दोपहर तीन बजे से शुरू हुई।आज हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार था।इसी के तहत उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक व अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से देवीगंज वार्ड कमेटी का गठन किया गया।
देवीगंज नगर कमेटी का संरक्षक अजय गुप्ता व पुत्तन बाजपेयी को अध्यक्ष लवकुश गुप्ता महामंत्री कुलदीप गुप्ता को बनाया गया है।इस कमेटी में अन्य पदों के लिए भी कई लोग मनोनीत किए गए।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:प्रधान के खिलाफ ग्राम पंचायत सदस्यों ने खोला मोर्चा..हलफनामा देकर अविश्वास की मांग!

बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य सभी व्यापारियों को एकसूत्र में बांधकर काम करने का है।उन्होंने कहा कि यह संगठन अपनी स्थापना के बाद से ही व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा इसी लिए संगठन का विस्तार लगातार जारी है और इसी विस्तार के क्रम में देवीगंज वार्ड कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी के गठन का उद्देश्य वार्ड की समस्याओं का समाधान कराना और वार्ड के सुंदरीकरण और विकास का प्रयास करना होगा।इस अवसर पर अनिल गुप्ता,चंद्रप्रकाश बब्लू गुप्ता, मुकेश सोनी,प्रेम नारायण शुक्ला,कुलदीप कुमार, पूर्वी दुबे,राणा रोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us