Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:डॉक्टरों का सम्मान कर रोटी घर ने की सरकार से यह अपील..!

फतेहपुर:डॉक्टरों का सम्मान कर रोटी घर ने की सरकार से यह अपील..!
Fatehpur news:फ़ोटो युगान्तर प्रवाह।

जनपद की स्वयं सेवी संस्थास रोटी घर लगातार गरीबों और जरूरतमन्दों की मदद कर रही है..गुरुवार को संस्था द्वारा डॉक्टरों का सम्मान किया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:कोरोना के चलते लगे हुए लॉकडाउन में गरीबों और ज़रूरतमन्दों तक भोजन का इंतजाम कर रही ज़िले की स्वयं सेवी संस्था रोटी घर और संस्था की संचालक स्मिता सिंह की जितनी तारीफ़ की जाए कम है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:हनुमानजी को भोग लगा कांग्रेसियों ने गरीबों तक पहुंचाए भोजन पैकट.!

कोरोना आपदा के समय ईश्वर के रूप में अपनी भूमिका अदा करने वाले चिकित्सकों का आज नारी स्मिता फाउंडेशन रोटी घर के तहत संचालिका स्मिता सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर जनपद के सदर अस्पताल में सीएमएस डॉक्टर प्रभाकर, आनंद बाजपेई सहित चिकित्सकों नर्सों वार्ड बॉय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही स्वच्छता के दृष्टिगत हैंडवाश भी दिए गए।

स्मिता सिंह ने उन्हें भगवान का दूसरा रूप का दर्जा देते हुए उनके कार्यों की एवं देश प्रेम के भावों की प्रशंसा की। साथ ही शासन से अपनी चिकित्सा सेवा के दौरान मृत्यु हो जाने पर शहीद का दर्जा दिलाने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के बाबत भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन है जिस के क्रम में आज लगातार 15 दिन रोटी घर द्वारा गोद ली हुई जरूरतमंद बस्ती लोधी पुरवा के 70 परिवारों में खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।

Read More: यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं

इसके अलावा राधा नगर, देवीगंज, मसवानी, ज्वाला गंज के चुनिंदा 20 परिवारों में राशन पहुंचा कर असहाय लोगों की आटा दाल चावल तेल नमक आलू प्याज साबुन मंजन हल्दी धनिया मिर्च अन्य जरूरत की सामग्री देकर मदद की। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर में खड़े हर उस जरूरतमंद की सहायता करने का जो बीड़ा रोटी घर ने उठाया है उसका अक्षरस: पालन किया जा रहा है। कहा कि आगे भी जब तक लॉक डाउन रहेगा तब तक राशन वितरण का कार्य अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने समाज के संपन्न तबके से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों तक यथा उचित सहायता अवश्य कराएं।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

उन्होंने समाज के लोगों से अपने घरों में रहकर लॉक डाउन का पालन करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर वीरेंद्र पांडेय, विवेक मिश्रा, किशन शुक्ल,  अंकित सिंह चौहान, अंकित पांडेय, सजल शुक्ल भी मौजूद रहे।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us