Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में लॉकडाउन के चलते बाधित है दवाओं की सप्लाई..आने वाले दिनों में पैदा हो सकता है लोगों के लिए तगड़ा संकट..!

UP:फतेहपुर में लॉकडाउन के चलते बाधित है दवाओं की सप्लाई..आने वाले दिनों में पैदा हो सकता है लोगों के लिए तगड़ा संकट..!
Fatehpur:वीरेंद्र गुप्ता।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

कोरोना वायरस के चलते लगाए गए लॉकडाउन में जनपद के मेडिकल स्टोरों में होने वाली दवाओं की सप्लाई बाधित हो गई है।जिससे आने वाले दिनों में जनपद के लोगों के लिए मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं..युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने क्या कुछ कहा...आइए जानते हैं..

फतेहपुर:कोरोना वायरस के प्रकोप को ख़त्म करने के लिए पूरे भारत में जहां एक ओर लॉकडाउन लगा दिया गया है।वहीं दूसरी ओर कुछ अन्य जटिल समस्याएं भी खड़ी हो गईं हैं।सरकार द्वारा भले ही इस लॉकडाउन में अति जरुरी सुविधाएं को जारी रखने का आदेश दिया गया हो लेकिन इन्ही जरुरी सेवाओं को जारी रखने में कुछ समस्याएं भी खड़ी हो रही हैं।जिसके चलते आगे आने वाले दिनों में लोगों को कई तरह की विकट समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।fatehpur news corona virus 

ये भी पढ़े-कोरोना:यूपी में और सख़्त हुआ लॉकडाउन..जो जहां है वहीं रुके..सड़कों पर पैदल चलने पर भी रोक..सारा ज़रूरी सामान पहुंचेगा घरों तक..!

जनपद फतेहपुर की बात करें तो यहाँ जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है।लेक़िन यहाँ अन्य जनपदों से ज़िले के मेडिकल स्टोरों के लिए होने वाली दवाओं की सप्लाई इस लॉकडाउन में बुरी तरह प्रभावित हो रही है।फ़िलहाल 21 दिनों तक के लिए लगाए गए लॉकडाउन का अभी तीसरा ही दिन है।यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में जनपदवासियों को दवाओं के लिए जूझना पड़ सकता है।

ये भी पढ़े-फ़तेहपुर लॉकडाउन:शहर से लेकर गांव तक क्या रूपरेखा तैयार की गई है..सुनिए डीएम संजीव सिंह के साथ यह ख़ास बातचीत..!

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के चलते कम्पनियों से आने वाली दवाओं की सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई है।उन्होंने बताया कि ज़िले में होने वाली ज्यादातर सप्लाई ट्रांसपोर्ट के ज़रिए कानपुर और लखनऊ से होती है।लेक़िन इस बीच सप्लाई नहीं हो पा रही है।

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

वीरेंद्र गुप्ता ने यह कहा कि फतेहपुर का जिला प्रशासन मदद कर रहा है।लेक़िन सप्लाई कानपुर और लखनऊ से ही नहीं हो पा रही है।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

ये भी पढ़े-कोरोना:एक दिन में बढ़ गए कोरोना के दस हज़ार मामले..आख़िर क्यों पिछड़ गया अमेरिका इस लड़ाई में-रवीश कुमार!

दवा व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि जनपद में कई तरह की गम्भीर बीमारियों जैसे हार्ट की दवाईयां, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि कई अति जरुरी दवाइयों की सप्लाई नहीं हो पा रही है।

जिलाध्यक्ष ने सरकार से यह गुज़ारिश करते हुए कहा है कि दवाओं की सप्लाई का चैन सिस्टम दुरुस्त करें।अन्यथा लोगों के लिए आगे बड़ी समस्या होगी।

(दवा व्यापारी वीरेंद्र गुप्ता के साथ हुई बातचीत का महत्वपूर्ण वीडियो ख़बर की शुरुआत में लगा हुआ है, जिसे आप देख सकते हैं)

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us