Oneplus Series: अबसे कुछ ही देर बाद भारतीय ग्राहकों के लिए ONEPLUS लांच करने जा रहा है दो धांसू फोन
Oneplus Series Smartphone
प्रीमियम फोन बनाने वाली चीनी कंपनी वनप्लस (Oneplus) आज अपने भारतीय कस्टमर्स (Indian Customers) के लिए दो फोन oneplus 12 और oneplus 12 R लॉन्च करने जा रहा है हालांकि यह लॉन्चिंग शाम 7:30 बजे की जाएगी लेकिन उससे पहले ही मोबाइल के फीचर्स (Features) से लेकर कीमत कितनी होगी यह सब कुछ आपको हम इस रिपोर्ट के जरिए बताएंगे.
वनप्लस अपने दो स्मार्टफोन करने जा रहा लांच
दुनिया भर में अपना लोहा मनवा चुकी चाइनीस प्रीमियम कंपनी वनप्लस (Oneplus) अपने यूजर्स को आज दो नए स्मार्टफोन (Smartphone) की सौगात देने जा रहा है. हालांकि यह दोनों फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं अब कंपनी अपने भारतीय ग्राहकों के लिए इसे लॉन्च करने जा रही है.
प्रीमियम फोन्स के लिए जाना जाता है वनप्लस
वनप्लस चीन की एक ऐसी कंपनी है. जिसके दमदार फीचर्स कैमरा क्वालिटी और बिल्ड क्वालिटी ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है. हालांकि कंपनी की ओर से फोन के विषय में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है इसे सस्पेंस में रखा गया है. राजधानी दिल्ली में युट्यूब के ऑफिसियल पेज पर शाम 7:30 बजे सस्पेंस से पर्दा उठेगा लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वनप्लस 12 (12GB RAM+256 GB Storage) का दाम 65 से 70 हजार रुपए तक हो सकती है.
आज शाम होगी लॉन्चिंग

इस लॉन्च इवेंट में वनप्लस बर्ड्स भी किये जायेंगे पेश
हालांकि मोबाइल फोन और फीचर्स और प्राइस को लेकर जो भी जानकारी साझा की गई है युगांतर प्रवाह इसकी पुष्टि नहीं करता है यह सभी जानकारी हमारी सहयोगी वेबसाइट और एक्सपर्ट्स द्वारा दी गई है.
