Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का MIDDLE ORDER हुआ मजबूत ! श्रेयस,राहुल और सूर्य के शानदार प्रदर्शन ने खींचा ध्यान

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर , फोटो साभार सोशल मीडिया

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के दिनों की उल्टी गिनती का कॉउंटडाउन शुरू हो गया है. खास बात यह कि भारतीय टीम वर्ल्डकप शुरू होने से पहले ही जबरदस्त फार्म में है, सबसे बड़ी समस्या मिडिल ऑर्डर की टीम इंडिया को बनी रहती थी,जिसकी कमी श्रेयस,के एल राहुल और सूर्यकुमार ने पूरी कर दिया है. एशिया कप में जीत के बाद आस्ट्रेलिया के विरुद्ध भी वनडे सीरीज जीतकर अपने इरादे आगे के लिए स्पष्ट कर दिए हैं.

हाईलाइट्स

  • एशिया कप में मिली शानदार जीत और पहले दो वनडे जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद
  • श्रेयस,राहुल और सूर्य के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मिडिल ऑर्डर टीम का हुआ मजबूत
  • तीसरा वनडे कल राजकोट में,रोहित,कोहली और पण्डया की वापसी

Team India's middle order became stronger : विश्व कप 2023 की मेजबानी भारत कर रहा है. वर्ल्ड कप शुरू होने में महज दिन 8 दिन शेष रह गए हैं. वही इन दिनों भारतीय टीम भी अपने पुराने और शानदार फार्म में वापस लौट आई है. एशिया कप जीतने के बाद से भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद हैं, जहां उन्होंने अपने यही इरादे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही थी वनडे सीरीज में भी कायम रखा. इसका फायदा उन्हें वर्ल्ड कप में आगे जरुर मिलने वाला है. भारतीय टीम मिडिल ऑर्डर को लेकर चिंतित थी, अब यह चिंता उनकी दूर होती दिखाई दे रही है.

वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया जबरदस्त फार्म में

वनडे विश्व कप, 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. यानी अब 8 दिन के बाद क्रिकेट का महाकुंभ भारत में दिखाई देगा. दुनिया भर की टीमें इस क्रिकेट के महाकुंभ में हिस्सा ले रही हैं. 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच से उद्घाटन मुकाबले का आगाज होगा. वर्ल्ड कप का मेजबानी इस दफा भारत कर रहा है, जाहिर है सबकी उम्मीदें भारतीय टीम पर लगी हुई होंगी. खास तौर पर इन दिनों टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है. एशिया कप में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले काफी बुलंद हैं. इन्हीं हौसलों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में भी कायम रखा. भारत ने पहले दो वनडे मैच जीत कर सीरीज पर कब्जा जमाया.

मिडिल ऑर्डर लौटा फॉर्म में

भारतीय टीम की सबसे बड़ी जो समस्या चली आ रही थी, वह था टीम का मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप होना, अक्सर देखा जा रहा था कि नीचे के मध्य क्रम के बल्लेबाज अपना ठीक से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, एशिया कप के बाद इस क्रम में काफी सुधार देंखने को मिला. जिस तरह से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अपनी चोट से उबरकर टीम में शानदार वापसी की है और उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है. उससे भारतीय टीम की यह भी चिंता अब कहीं ना कहीं दूर होते ही दिखाई दे रही है.

वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया के अच्छे संकेत

इसके साथ ही इशान किशन और सूर्यकुमार यादव भी ज़बरदस्त फ़ॉर्म में है, तो यह कहा जा सकता है कि मध्य क्रम भारत का अब मजबूत होता दिखाई दे रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम वर्ल्ड कप में मजबूत हौसलों के साथ उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने बीते मैच में शतक जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. सूर्यकुमार की आक्रामक पारी ने चयनकर्ताओं की चिंता को बढ़ा दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार में से कौन टीम में मौजूद रहेगा. यह तो आने वाला समय बताएगा.वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच भी ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को खेला जाएगा.

रोहित,कोहली और पण्डया टीम से जुड़े

तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच राजकोट में 27 सितम्बर को खेला जाएगा और तीसरे वनडे के लिए टीम में रोहित शर्मा ,कोहली और पण्डया टीम से जुड़ चुके हैं. फिलहाल सभी खिलाड़ी जबरदस्त फॉर्म में है. ऐसे में तीसरे वनडे में भी यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में किसको रेस्ट दिया जाएगा. राजकोट की पिच बल्लेबाजों की मददगार साबित रही है. बुमराह भी पिछला मैच नहीं खेले थे, कल वह भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

26 Sep 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. गुरुवार को भारी...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल
UP News: यूपी में बिना फायर NOC नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन और व्यापार लाइसेंस, योगी सरकार का बड़ा फैसला, शासनादेश जारी
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार और आयोग से मांगा जवाब
यूपी भाजपा की नई टीम का ऐलान: ओबीसी पर बड़ा दांव, राजनाथ सिंह के बेटे बने उपाध्यक्ष, सुरेश राणा-पूजा पाल समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आज का राशिफल (Rashifal) 25 जून 2026: इन जातकों के खुल रहे हैं सफलता के द्वार ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

Follow Us