Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:भारत पाकिस्तान मैच को लेकर आई यह बड़ी ख़बर क्रिकेट प्रेमियों को निराश करने वाली है.!

World cup 2019:भारत पाकिस्तान मैच को लेकर आई यह बड़ी ख़बर क्रिकेट प्रेमियों को निराश करने वाली है.!
फोटो साभार गूगल

इंग्लैंड के मैंचेस्टर मैदान में रविवार को होने वाले भारत पाकिस्तान मैच से पहले आई एक खबर ने सबको निराश कर दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला..

युगान्तर प्रवाह डेस्क: भारत पाकिस्तान के क्रिकेट मैच का इंतजार इन दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के अलावा पूरे विश्व के क्रिकेट प्रेमियों को रहता है और जब मुकाबला क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में हो तो सबकी निगाहें इस मैच को लेकर लग जाती हैं।

यह भी पढ़े:World Cup 2019:पाकिस्तान से लड़ने के लिए तैयार है भारत की 'विराट' सेना..मुकाबले से पहले क्या कहा कोहली ने.?

लेक़िन पूरे टूर्नामेंट के दौरान जिस तरह से बारिश में मैचों में खलल डाला है उससे सभी क्रिकेट प्रेमियों को खासी निराशा हाँथ लगी हुई।अब टूर्नामेंट में कुल 18 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 4 मैच बारिश के कारण रद्द करने पड़े थे।और दोनों ही टीमों में एक एक अंक का बंटवारा कर दिया गया था। रद्द हुए मैचों में एक मैच भारत और न्यूजीलैंड का भी शामिल हैं।बारिस के कारण रद्द हुए इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच एक एक अंकों का बंटवारा कर दिया था।

भारत पाकिस्तान मैच पर भी बारिश का साया...

भारत पाकिस्तान मैच से पहले आई इस खबर ने क्रिकेट फैंस को निराश किया है।ब्रिटेन के मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, मैनचेस्टर में शुक्रवार और शनिवार को बारिश होने की संभावना है।हालांकि रविवार को सुबह सूरज निकलेगा और धूप भी अच्छी रहेगी लेकिन शाम में फिर रुक-रुककर बारिश हो सकती है।जिससे मैच में खलल पड़ने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि, यह पूर्वानुमान है।पूर्वानुमान, हकीकत में बदलता है या नहीं यह तो रविवार को ही मालूम होगा।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us