Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Surya Dev Pujan: रविवार का दिन सूर्य देवता को है समर्पित ! प्रतिदिन सूर्य के प्रथम दर्शन और अर्घ्य देने से मिलती है नयी ऊर्जा, जानिए पूजन विधि

Surya Dev Pujan: रविवार का दिन सूर्य देवता को है समर्पित ! प्रतिदिन सूर्य के प्रथम दर्शन और अर्घ्य देने से मिलती है नयी ऊर्जा, जानिए पूजन विधि
सूर्य देव को दें अर्घ्य बरसती है कृपा, फोटो साभार सोशल मीडिया

Surya Dev Pujan: रविवार को सूर्य देवता की पूजा का विशेष महत्व है, यह दिन सूर्य देव को समर्पित है. सुबह उठते ही उगते सूर्य को देखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, स्नान करने के बाद सूर्य देव को लोटे में जल लेकर अर्घ्य जरूर दें, ऐसा करने से आयु,यश व बल की प्राप्ति होती है, पूजन से समस्त दुखों का निवारण होता है.


हाईलाइट्स

  • सूर्य देवता का करें नित्य पूजन, रविवार का है विशेष महत्व
  • रविवार का दिन सूर्य देवता को है समर्पित, प्रतिदिन दे सूर्य को अर्घ्य
  • बल,यश और आयु में होती है बढोत्तरी, सूर्य को करें नित्य प्रणाम

Worship Sun God offer a pot of water blessings shower : धरती पर जो प्रकाश फैला हुआ है वह सूर्य की वजह से ही आता है, हम सभी जब प्रातः उठते हैं,तो सबसे पहले सूर्य देव को निहारते हैं, कहते है सूर्य की पहली किरण हमारे मानव शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है. इसलिए सूर्य देव को अर्घ्य जरूर अर्पित करना चाहिए. पूजन के लिये इन बिंदुओं को देखकर आप सूर्य देव के पूजन की विधि को समझ सकते हैं.

सूर्य देवता के दर्शन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है, वैसे तो हर दिन सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए, रविवार को पूजन का विशेष महत्व बढ़ जाता है, सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में प्रगति होती है. प्रातः स्नान, ध्यान करने के बाद सूर्य देव को एक लोटा जल लेकर अर्घ्य जरूर दें, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. सुबह नित्य उठकर सूर्य को अवश्य देखना और प्रणाम करना चाहिए. ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते है, और भक्तो पर कृपा करते हैं.

सुबह जल्द उठकर करें सूर्य देव को प्रणाम

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

सुबह जल्द उठने का प्रयास करें यदि आप उगते हुए सूर्य को प्रणाम करते हैं और उसकी पहली किरण आपके शरीर पर पड़ती है, तो आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे, साथ ही शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही इसके कई लाभ भी सामने आते हैं, कारोबार में सफलता प्राप्त होती है. बल,शक्ति,यश और आयु में वृद्धि होती है.

Read More: Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

इस तरह से सूर्य देव का करें पूजन

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

सुबह उठते ही स्नान कर लें और पूजन के बाद तांबे या पीतल के लोटे में जल ले लें, उस जल में लाल रोली, लाल फूल मिला दें, फिर सूर्य देवता के समक्ष 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' का जाप करते हुए सूर्य देवता को जल अर्पित करें. इसके साथ एक दीपक जलाते हुए सूर्य देवता का ध्यान करें. फिर आप ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जप कर सकते हैं, और प्रणाम करते हुए लोटे से सूर्य देवता को जल दें.

सूर्य देवता की करें आरती

इस बात को अवश्य ध्यान दें कि जब भी सूर्य भगवान को अर्घ्य दे रहे हो तो नजर लोटे से निकल रही जल की धार पर होनी चाहिए. और एकाग्र मन से देखें तो सूर्य का प्रतिबिम्ब एक बिन्दु के रूप में जल की धारा में आपको दिखेगा. जब भी अर्घ्य दें तो दोनों हाथों को ऊपर उठाएं कि जल की धारा में सूर्य का प्रतिबिंब दिखाई दे. सूर्य देव की आरती करें. हाथ जोड़कर प्रणाम करें.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us