Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Holi Me Gobar badkulla Balle Ka Mahtva: जानिए होलिका दहन में गोबर के उपलों से बनी मालाओं का क्या है महत्व?

Holi Me Gobar badkulla Balle Ka Mahtva: जानिए होलिका दहन में गोबर के उपलों से बनी मालाओं का क्या है महत्व?
होलिका दहन के समय गोबर के उपलों की माला करें अर्पित, image credit original source

Holi Ke Upale

होलिका दहन (Holika Dahan) में गोबर के उपलों (Cow Dung Cake) और गोबर के गोल-गोल बलकुड़े (Badkulla) यानी बल्लों (Balle) की माला का भी विशेष महत्व है. गाय के गोबर से बने उपले बनाकर होलिका दहन में अर्पित किये जाते है इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. गेंहू (wheat) की बालियों को भी होली की अग्नि में डालने से सुख-समृद्धि बनी रहती है.

होलिका दहन में गाय के गोबर के उपलों का महत्व

हिन्दू धर्म में समस्त पर्वों का विशेष महत्व है. होलिका दहन (Holika Dahan) पर कुछ ऐसी भी चीज़ें है, जिनको जलती हुई होलिका की अग्नि में अर्पित करने से वातावरण (Atmosphere) में परिवर्तन हो जाता है. कहते हैं गाय के गोबर (Cow Dunk) के उपलों (Badkulla) को होलिका अग्नि (Holika Agni) में अर्पित करने से नकरात्मक वातावरण का नाश होता है. वैसे भी हिन्दू धर्म में गौ पूजनीय है, कहते हैं समस्त देवी-देवताओ का वास होता है. गाय के गोबर के उपयोग से उपले यानी बल्ले (Balle) बहुत ही शुभ माना गया है. होली आते ही गाय के गोबर से छोटे-छोटे गोल-गोल बल्ले बनाकर उनकी माला बनाते हैं. इसके बाद इसे होलिका दहन में अर्पित करते हैं.

significant_of_cow_dung_cake_in_holika
होली में गोबर के बलकुड़े की मालाएं, image credit original source

गोबर के बल्लों की माला होलिका में अर्पित की जाती है

इन गोबर से बने बल्लों को बलकुड़े (Balkude) भी कहा जाता है छोटे-छोटे गोल बल्ले बनाकर इसमें बीच में छेद कर दिया जाता है और फिर इसको धूप में सूखने दिया जाता है. होलिका दहन (Holika Dahan) वाले दिन इनकी माला बनाकर होलिका में अर्पित कर देते हैं.

कहते है ऐसा करने से घरों में आ रही परेशानियों से निजात मिलती है. इसका एक वैज्ञानिक महत्व भी निकलकर सामने आया है जैसे बताया गया है कि होली आते ही सर्दी के मौसम जाने लगता है और वातावरण में परिवर्तन होता है जिससे बैक्टीरिया पनपते हैं, इसलिए गोबर के कंडे या उपलों को होलिका की अग्नि में डालने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और समस्त बैक्टीरियाका भी समाप्त होते हैं.

significance_of_ear_of_wheat
गेंहू की बालियों का महत्व, image credit original source
गेंहू की बालियों का महत्व

इसके साथ ही गेंहू की बालियों (Ear Of Wheats) का भी बड़ा महत्व है. यानी कहते हैं कि 7 बार गेंहू की इन बालियों की एक-एक बाली 7 बार होलिका की परिक्रमा कर उसे होलिका में डालते जाये. 7 बार बालियों की अग्नि में आहुति दी जाती है. मान्यता है कि पहली फसल का पहला गेहूं, भगवान और पूर्वजों को भेंट करने से पूरे साल घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

गेहूं की बालियां अग्नि में अर्पित करने से आपकी आर्थित स्थिति में सुधार होता है. यही नहीं मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है साथ ही घर में सुख-समृ्द्धि का वास होता है. इसके साथ ही 7 बालियों को अपने सिर के ऊपर घुमाकर भी होलिका की अग्नि में डाल दें.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us