Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन में भद्रा का साया ! भ्रम से बचें जान लीजिए पूरी बात, कब है शुभ मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन में भद्रा का साया ! भ्रम से बचें जान लीजिए पूरी बात, कब है शुभ मुहूर्त?
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन में भद्रा क्या है शुभ मुहूर्त (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के त्यौहार में अक्सर भद्रा का साया बना रहता है. इस बार भी भद्रा 19 अगस्त की रात अर्थात 18 रात बजे के बाद 02.21 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक रहेगा. कई लोग भद्रा की पूरी बात जाने बिना ही भ्रम पाल लेते हैं. इस बार भद्रा मकर राशि में होने के कारण पाताल की भद्रा हैं जिससे पृथ्वी पर रहने वाले लोगों पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त.

Raksh Bandhan 2024: देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन इसे मनाया जाता है. भाई-बहन के लिए ये दिन बेहद खास होता है. बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके कल्याण की कामना करतीं हैं वहीं भाई बहनों की रक्षा का वचन देते हैं.

इस बार 19 अगस्त को पड़ने वाली रक्षाबंधन सावन के सोमवार के दिन है जो कि बेहद खास मानी जा रही है. भद्रा का साया होने से लोगों के अंदर राखी कब बांधे इसके सवाल बार-बार भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं. जानिए पंडित ईश्वर दीक्षित ने इसके बारे में क्या जानकारी दी है.. 

राखी बांधने से पहले दूर कर ले भद्रा का भ्रम..

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) में भद्रा होने के चलते राखी बांधना अत्यंत अशुभ होता है. लेकिन कब कौन सी भद्रा अशुभ फल देती है इसको जानना भी जरूरी होता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार इस बार चंद्रमा मकर राशि में होने के कारण भद्रा पाताल लोक में हैं जिससे पृथ्वी पर रहने वाले लोगों पर इसका कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जब भद्रा कुंभ राशि में होती है तो इसका असर पृथ्वी अर्थात मृत्युलोक पर पड़ता है. इसलिए इस बार भद्रा से डरने की जरूरत नहीं हैं. 

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

कितनी घातक होती है भद्रा, रावण पर भी हुआ था असर

मान्यताओं के मुताबिक भद्रा शनि देव की बहन है, कहा जाता जाता है कि जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह समस्त सृष्टि को निगलने वाली थीं. सभी मांगलिक कार्य में रुकावट पैदा करती थी. मान्यता है कि भद्रा काल में राखी बांधना अनिष्ट कारी होता है. पैराणिक कथा के अनुसार रावण ने भी अपनी बहन से भद्रा काल में राखी बंधवाई थी जिसके चलते एक साल के अंदर ही उसका अंत हो गया था.

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Shubh muhurt)

पंडित ईश्वर दीक्षित के अनुसार वैसे 19 अगस्त को राखी कभी भी बांधी जा सकती है लेकिन शुभ मुहूर्त की बात करें तो दोपहर 01.46 मिनट से शाम 04.19 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा.

Read More: Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

इसके अलावा प्रदोष काल में शाम 06.56 मिनट से रात 09.07 बजे तक रक्षा सूत्र बांधा जा सकता है. पंडित ईश्वर दीक्षित ने कहा कि वैसे इस बार भद्रा पाताल में होने के कारण इसका असर पृथ्वी पर नहीं होगा लेकिन फिर भी शुभ काम में मन के अंदर भय और संशय हो तो भद्रा काल समाप्त होने पर ही राखी बांधे.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us