Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Diwali 2022 Shubh Muhurat : इस बार दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजा के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त

Diwali 2022 Shubh Muhurat : इस बार दीपावली पर लक्ष्मी गणेश पूजा के लिए हैं ये शुभ मुहूर्त
Diwali 2022 Shubh Muhurat

दीपावली का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली की रात धन वैभव की देवी मां लक्ष्मी औऱ गणेश जी की पूजा का विधान है. पूजा के लिए विशेष शुभ मुहूर्त होते हैं. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त.

Diwali 2022 Shubh Muhurat : दिवाली का पर्व इस साल 24 अक्टूबर को पूरे देश में मनाया जाएगा. यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को हर साल मनाया जाता है. दिवाली में मुख्य रूप से लक्ष्मी गणेश का पूजन किया जाता है.

मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी सबके घर आशीर्वाद देने आती है. दिवाली के दिन शुभ मुहूर्त ( Laxmi Ganesh Puja 2022 Shubh Muhurat ) के अनुसार लक्ष्मी जी का पूजन विधिपूर्वक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती है.

ऐसा माना जाता है कि यह पर्व भगवान श्रीराम के लंकापति रावण पर विजय हासिल करने और 14 साल का वनवास पूरा कर घर लौटने की खुशी में मनाया जाता है. इसलिए इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है. दीपावली के दिन सभी लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मिठाई भी बांटते हैं.

दिवाली पर पूजा के शुभ मुहूर्त..

Read More: Gudiya Kab Hai 2026: नाग पंचमी पर उत्तर प्रदेश में क्यों पीटी जाती है गुड़िया? जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को  शाम 05.27 से शुरु हो जाएगी. जो 25 अक्टूबर 2022, को शाम 04.18 पर समाप्त होगी.

Read More: पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व

दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा के लिए प्रदोष काल मुहूर्त रात 07.02 - रात 08.23

Read More: Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

निशिता काल मुहूर्त - रात 11.46 - प्रात: 12.37

रात्रि मुहूर्त (लाभ) - रात 10:36 - 12 बजे तक.

दिवाली का महत्व..

दिवाली रोशनी का त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और हमारे जीवन से अंधेरे छाया, नकारात्मकता और शंकाओं के उन्मूलन का प्रतीक है.यह समृद्धि का उत्सव है जिसमें लोग अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं. यह त्यौहार स्पष्टता और सकारात्मकता के साथ हमारे भीतर के स्वयं को प्रकाशित करने का संदेश भी भेजता है. 

घर की साफ सफाई..

दीवाली से पहले हर हाल में अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए और सारा फालतू सामान जैसे टूटा-फूटा सामान, बेकार जूते, फटे-पुराने कपड़े आदि को घर से बाहर निकाल देना चाहिए. इस के साथ घर के कोने-कोने की अच्छी तरह से साफ-सफाई करना चाहिए. सम्भव हो तो दिवाली पर घर की रंगाई पुताई भी जरूर करवाएं. 

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us