Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:गोरखपुर की रैली में सपा प्रमुख से मंच पर ही गले मिले 'योगी'.!

राजनीति:गोरखपुर की रैली में सपा प्रमुख से मंच पर ही गले मिले 'योगी'.!
फोटो साभार गूगल

शुक्रवार को गोरखपुर में आयोजित सपा की रैली में उस वक्त अजब का नज़ारा देखने को मिला जब मंच पर मौजूद 'योगी' ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को गले लगा लिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी ख़बर..

गोरखपुर:सपा की चुनावी जनसभा में 'योगी' मौजूद हो और वह सपा मुखिया को गले लगा ले तो आप कल्पना कर सकतें हैं जनसभा का नज़ारा क्या होगा? वैसे तो अखिलेश यादव अपनी जनसभाओं में जमकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते है और उनपर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दे कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को गले लगाने वाले असली योगी आदित्यनाथ न होकर योगी के हमशक्ल हैं। लेकिन, भगवा चोले और भगवा गमछे में दूर से उनकी शख्सियत योगी से खूब मिलती नजर आती है।

यह भी पढ़े:अखिलेश यादव की जनसभाओं को सपा ने ख़ुद रद्द करवाया-डीएम ने बताया पूरा मामला.!

अखिलेश यादव की रैलियों में नजर आने वाले इन 'योगी' का असली नाम है- सुरेश ठाकुर। चुनावी सभाओं में जब भी सुरेश उर्फ योद्धा पहुंचते हैं,भीड़ के आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। आपको बतादें कि योगी आदित्यनाथ से मिलते जुलते और उन्ही के भेषभूषा में रहने वाले सुरेश ठाकुर उर्फ योद्धा मौजूदा लोकसभा चुनाव में सपा के लिए प्रचार प्रसार कर रहें हैं और सपा की रैलियों में वो मंच पर भी देखे जाते हैं।

गौरतलब है कि गोरखपुर में सातवें चरण के अंतर्गत वोट डाले जाने हैं।और गोरखपुर में मुख्य मुकाबला ही गठबंधन और भाजपा के बीच है।भाजपा ने योगी के गढ़ में भोजपुरी स्टार रविकिशन को मैदान में उतारा है तो सपा ने इस सीट पर रामभुआल निषाद को टिकट दे मुकाबला बेहद ही दिलचस्प बना दिया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us