Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:मोदी 26 अप्रैल को भरेंगे काशी से नामांकन..होगा सियासी शक्ति प्रदर्शन!

राजनीति:मोदी 26 अप्रैल को भरेंगे काशी से नामांकन..होगा सियासी शक्ति प्रदर्शन!
फाइल फोटो

मोदी देश की सबसे वीवीआईपी सीट वाराणसी से आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरेंगे..नामांकन के रोज भाजपा के सभी बड़े दिग्गज शामिल हो होंगे..पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा से बतौर भाजपा उम्मीदवार दूसरी बार पर्चा भरेंगे।पिछले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से जीत दर्ज कर मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे।वह उसी सीट से दोबारा चुनाव लड़कर देश की संसद में पहुंचना चाहते हैं।

वाराणसी की सीट वैसे भी देश की वीआईपी सीटों में गिनी जाती रही है लेक़िन 2014 में मोदी के आ जाने से यह वीवीआईपी हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 26 अप्रैल को वाराणसी लोकसभा सीट के लिए पर्चा भरेंगे ऐसा माना जा रहा है पिछली बार की तरह इस बार भी मोदी के नामांकन में भाजपा का मेगा शो होगा जिसकी तैयारियों में भाजपाई जुट गए हैं।मोदी के नामांकन वाले दिन राजनाथ सिंह,अमित शाह,योगी आदित्यनाथ सहित सभी भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मोदी के साथ उनके नामांकन में मौजूद रहेंगे।

नामांकन के बहाने सियासी ताक़त का प्रदर्शन...

मोदी के नामांकन कार्यक्रम को भव्य करा भाजपा अपने सियासी ताक़त का प्रदर्शन भी करेगी।आपको बता दे कि पिछली बार भी मोदी ने वाराणसी से नामांकन के दौरान मेगा रोड शो किया था और मोदी ने चर्चित वाक्य 'मुझे माँ गंगा ने बुलाया है' पिछले नामांकन के दौरान ही वाराणसी में कहा था जो बाद में मीडिया की सुर्खियां बना और आज भी चर्चित है।गौरतलब है कि वाराणसी में मतदान के आखरी चरण 19 मई को वोट डाले जानें हैं।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us