Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Aprana Yadav BJP Join News:मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

Aprana Yadav BJP Join News:मुलायम सिंह की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करतीं अपर्णा यादव

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू व अखिलेश यादव के छोटे भाई (सौतेले) प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव आखिरकार बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं.पिछले कई दिनों से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही थी. Aprana yadav Latest News UP Election 2022 Aprana Yadav BJP Joining

Aprana Yadav Join BJP News:मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू व अखिलेश यादव की अनुज वधू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल हों गईं.बीजेपी सरकार के तीन मंत्रियों औऱ कई विधायकों के इस्तीफ़े के बाद सपा में शामिल हो जाने से बीजेपी की चिंता बढ़ी हुई थी.इस डैमेज़ को कंट्रोल करने के लिए बीजेपी बड़े 'ऑपरेशन' में लगी हुई थी. Aprana Yadav Latest News

पिछेल तीन चार दिनों से अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी.बुधवार को इन चर्चाओं की पुष्टि हो गई.प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह औऱ डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने पार्टी कार्यालय में अपर्णा बिष्ट यादव को बीजेपी की सदस्यता दिलाई. Aprna Yadav Latest News

हालांकि अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा था कि यह हमारे परिवार का मामला है और सब ठीक है.भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनको हमारे परिवार की ज्यादा चिंता है,हालांकि अखिलेश अपर्णा को मना नहीं पाए औऱ वह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं.

कौन हैं अपर्णा यादव..

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

अपर्णा यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी है.अपर्णा के पिता का नाम अरविंद सिंह बिष्ट है,जो कि समाजवादी सरकार में सूचना आयुक्त रह चुके हैं.वहीं, उनकी मां लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं. Aprana Yadav News

ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री रखने वाली अपर्णा शास्त्रीय गायिका भी हैं.अपर्णा की शादी प्रतीक से साल 2010 में हुई थी.अपर्णा राजनीति में दिलचस्‍पी रखती हैं,तो वहीं प्रतीक लखनऊ में जिम चलाने के साथ रियल स्टेट का कारोबार करते हैं.अपर्णा 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं.उनको बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी ने हराया था.

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us